सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Poonch News ›   jammu kashmir news

Poonch News: एडीडीसी पुंछ ने एसडीआरएफ के तहत 36 में से 24 मामलों को दी मंजूरी

विज्ञापन
jammu kashmir news
विज्ञापन
पुंछ। अतिरिक्त जिला विकास आयुक्त (एडीडीसी) पुंछ पंकज मगोत्रा ने वीरवार को राज्य आपदा प्रतिक्रिया कोष (एसडीआरएफ) के तहत प्रस्तुत राहत दावों की समीक्षा की। बैठक के दौरान विभिन्न तहसीलों से प्राप्त 36 राहत मामलों पर व्यापक चर्चा हुई। विस्तृत विचार-विमर्श के बाद समिति ने 24 मामलों को मंजूरी दे दी। इस दौरान 10 मामले अयोग्य पाए गए और इसलिए उन्हें अस्वीकार कर दिया गया, जबकि 2 मामलों को आगे के सत्यापन के लिए स्थगित कर दिया गया।
Trending Videos

एडीडीसी ने प्रभावित परिवारों को शीघ्र सहायता सुनिश्चित करने के लिए सभी राहत दावों के समय पर और पारदर्शी तरीके से निपटान की आवश्यकता पर बल दिया। बैठक में अतिरिक्त राजस्व आयुक्त मोहम्मद सईद और सभी संबंधित तहसीलदार उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed