सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Poonch News ›   jammu kashmir news

Poonch News: मेंढर में बारिश से भूस्खलन, आधा दर्जन घर क्षतिग्रस्त, जानी नुकसान से बचाव

विज्ञापन
jammu kashmir news
भूस्खलन से ध्वस्त हुआ एक घर। - फोटो : punch news
विज्ञापन
पुंछ। उपजिला मेंढर मेंं वीरवार देर रात से शुक्रवार तड़के के बीच भारी बारिश के चलते हुए भूस्खलन और जमीन धंसने से करीब आधा दर्जन घर क्षतिग्रस्त हो गए। इनमें से दो घर तो पूरी तरह जमींदोज हो गए। गनीमत रही कि समय रहते पता चलने से जानी नुकसान होने से बच गया, लेकिन लाखों रुयये का माली नुकसान हो गया।
Trending Videos

जानकारी के अनुसार मेंढर में राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित संजयोट गांव में पुंछ-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग के चोडाकर्ण स्थल के पास देर रात भारी बारिश के कारण वार्ड 4 मोहल्ला मैदान में भूस्खलन हो गया। जमीन धंसने से हाफिज तारिक मदनी, हाजी मुख्तार खान और एएसआई आजम खान के घर चपेट में आ गए। इनमें दो घर पूरी तरह से ध्वस्त गए। इस बीच गांव के तीन अन्य घरों की एक-एक दीवार और खिड़कियां भी क्षतिग्रस्त हो गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

भूस्खलन को लेकर क्षेत्र के लोगों का आरोप है कि सड़क चौड़ीकरण के दौरान की गई कटाई के कारण भूस्खलन हुआ है, क्योंकि कई महीने बीत जाने के बाद भी कटाई वाले क्षेत्र में सुरक्षा दीवार नहीं लगाई गई। इससे इन घरों को नुकसान पहुंचा है। वहीं पीड़ितों ने दोपहर तक किसी प्रशासनिक अधिकारी अथवा बीआरओ अधिकारी के घटनास्थल पर न पहुंचने के कारण नाराजगी का भी इजहार किया। इस बीच दोपहर बाद जिला विकास उपायुक्त पुंछ के निर्देश पर एसडीएम एवं तहसीलदार मेंढर ने घटनास्थल का दौरा कर नुकसान का जायजा लिया और पीड़ितों को जल्द राहत का आश्वासन दिया।

कुणाह खड्ड में की गई अवैध डपिंग का निरीक्षण करते वन विभाग के अधिकारी। संवाद।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed