सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Poonch News ›   jammu kashmir news

Poonch News: डीसी पुंछ ने भूस्खलन प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर जायजा लिया

विज्ञापन
jammu kashmir news
विज्ञापन
पुंछ। डीसी पुंछ विकास कुंडल ने शनिवार को भारी बारिश के कारण हुए भूस्खलन से प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया। इस दौरान सर्वप्रथम उन्होंने शाहपुर क्षेत्र में हुए नुकसान का स्थलीय आकलन किया। अपने दौरे के दौरान कुंडल ने प्रभावित घरों, सड़कों और आसपास के अन्य इलाकों का गहन निरीक्षण किया। सहकारी आयुक्त मोहम्मद सईद, तहसीलदार हवेली अज़हर मजीद और नायब तहसीलदारों तथा अन्य संबंधित अधिकारियों के साथ डीसी ने उन सभी परिवारों से मुलाकात की जिनके घरों को भारी नुकसान हुआ है। प्रभावित लोगों ने उचित मुआवज़े की मांग की। इस पर डीसी ने उचित कदम उठाने का आश्वासन दिया। उन्होंने सहायक आयुक्त को उचित आकलन के बाद रेडक्रॉस और एसडीआरएफ के मानदंडों के तहत प्रभावित परिवारों को राहत प्रदान करने की प्रक्रिया शुरू करने का निर्देश दिया।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed