सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Poonch News ›   jammu kashmir news

Poonch News: पुंछ से पिकनिक मनाने सथरबन पहुंचे युवक की नदी में डूबने से मौत

विज्ञापन
jammu kashmir news
युवक को कंधों पर उठा कर सड़क की तरफ ले जाते लोग। - फोटो : punch news
विज्ञापन
पुंछ। मंडी तहसील के सावजियां क्षेत्र सथरबन में पिकनिक मनाने गए 21 वर्षीय युवक आकाशदीप सिंह की नदी में डूबने से मौत हो गई। आकाशदीप सिंह निवासी मोहल्ला खखानाबन पुंछ अपने बड़े भाई और दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने आया था। पुलिस ने कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
Trending Videos

जानकारी के अनुसार आकाशदीप जब डूबने लगा तो दोस्तों ने शोर मचाा। उसके आसपास मौजूद लोगों ने उसे नदी से बाहर निकाला। काफी दूर तक चारपाई पर डाल कर सड़क तक पहुंचाया गया। यहां से पुलिस के सहयोग से उसे उपजिला अस्पताल मंडी ले जाया गया। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। देर शाम युवक के शव को पुंछ नगर स्थित उसके घर लाया गया। लोगों का उसके घर पर तांता लग गया। परिजनों और रिश्तेदारों का रो-रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतक आकाशदीप के पिता नगर में कैमिस्ट की दुकान चलाते हैं। वह रविवार सुबह किसी काम के लिए पुंछ से जम्मू के लिए निकले थे। आकाशदीप पिता को बस अड्डे तक छोड़ने गया था। मृतक के रिश्तेदार सुरजन सिंह का कहना है कि आकाशदीप सिंह बड़ा ही होनहार बच्चा था। वह झारखंड के रांची में इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहा था और इन दिनों छुट्टियों पर घर आया हुआ था। चार दिन के बाद उसे अपने कालेज लौटना था। रविवार सुबह वह अपने बड़े भाई और दोस्तों के साथ सथरबन झरने के पास पिकनिक मनाने गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed