सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Poonch News ›   jammu kashmir news

Poonch News: विभागों में खाली पड़ी पदों पर इट्टू बोलीं, यह कमियां विरासत में मिली है

विज्ञापन
jammu kashmir news
विज्ञापन
पुंछ। पत्रकारों ने जब स्कीना इट्टू से पूछा कि उनके अधीन तीन विभागों में बड़ी संख्या में पद रिक्त पड़े हैं तो उन्होंने कहा कि यह कमियां विरासत में मिली हैं। विभागों में यह कमियां हमने पैदा नहीं की है। आप बताओं 2018 के बाद शिक्षा, समाज कल्याण और स्वास्थ्य इन विभागों में एक भी नियुक्ति नहीं हुई है। अधिकतर पदों को फ्रीज किया गया है। हमारी सरकार को अभी आठ महीने ही हुए हैं और उमर अब्दुल्ला सरकार ने शिक्षकों के पांच सौ से अधिक पदों को एसएसआरबी को रेफर किया है। हमने सोचा है कि जो पद फ्रीज हैं, हम उनके लिए कैबिनेट की बैठक में जाएंगे और उन्हें भी एसएसआरबी को रेफर करेंगे, ताकि विभागों का कामकाज सहीं से हो सके और युवाओं को रोजगार मिले।
Trending Videos

शिक्षकों के स्थानांतरण पर इट्टू ने कहा कि हम इस पर काम कर रहे हैं। हमने कश्मीर में सूची जारी की है अब जम्मू के लिए काम हो रहा है जल्दी ही जम्मू की सूची भी जारी होगी। उन्होंने कहा कि हम जानते हैं कि हमारे कई भाई बहनों को दस वर्ष पहले हार्ड जोन्स में तैनात किया गया था। इतने वर्षों से उनका स्थानांतरण नहीं हुआ है इसलिए हम स्थानांतरण पर काम कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिन लोगों ने स्कूल बनाने के लिए जगह दी है, उन्हें नौकरी के मुद्दे पर इट्टू ने कहा कि यह योजना 2018 तक थी। अगर कोई सोचे कि उसने 2020 में जमीन दी है तो उसे नौकरी मिलेगी तो ऐसा नहीं है। जम्मू को राज्य का दर्जा दिलाने को लेकर इट्टू ने पीडीपी और महबूबा मुफ्ती पर निशाना साधते हुए कहा कि हमारा राज्य और विशेष दर्जा उनके कारण छिना है। अब वह राज्य का दर्जा बहाल करवाने की बात करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed