{"_id":"698a46c52f99958cfb03ebdf","slug":"jammu-kashmir-news-poonch-news-c-165-1-sjam1004-105471-2026-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Poonch News: महाशिवरात्रि की तैयारियों को दिया अंतिम रूप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Poonch News: महाशिवरात्रि की तैयारियों को दिया अंतिम रूप
संवाद न्यूज एजेंसी, पुंछ
Updated Tue, 10 Feb 2026 02:12 AM IST
विज्ञापन
पुंछ के शिवखोडी मंदिर प्रांगण में शिवरात्री की तैयारियों की बैठक में भाग लेते जिला विकास उपाय
विज्ञापन
जिला प्रशासन ने शिवखोड़ी मंदिर में किया बैठक का आयोजन
पुंछ। नगर की उत्तर दिशा में पहाड़ी पर स्थित भगवान शंकर के धाम शिवखोड़ी में सोमवार शाम को जिला विकास उपायुक्त अशोक कुमार शर्मा की अगुवाई में बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान प्रशासिनक अधिकारियों एवं मंदिर समिति के सदस्यों ने महाशिवरात्रि की तैयारियों को अंतिम रूप दिया।
मंदिर समिति के पदाधिकारियों ने जिला विकास उपायुक्त को महाशिवरात्रि को लेकर नगर से शिवखोड़ी मंदिर तक के चार किलोमीटर के रास्ते पर लगने वाले स्टालों एवं मंदिर प्रांगण में सफाई, बिजली-पानी, बिजली, पानी और सुरक्षा व्यवस्था की आवश्यकता को उजागर किया। जिला विकास उपायुक्त ने बैठक में उपस्थित संबंधित विभागों के अधिकारियों को उचित व्यवस्थाओं के निर्देश दिए। इस अवसर पर बैठक में सभी विभागों के जिला अधिकारियों के साथ ही अतिरिक्त जिला विकास उपायुक्त ताहिर मुस्तफा मलिक, डीएसपीडीआर शशिकांत रैना, मंदिर समिति के प्रधान लोकेश आनंद, निशु गुप्ता, रोहित कुमार और रोनिक शर्मा उपस्थित रहे।
Trending Videos