{"_id":"6990e4b4d0df896e610b8d7d","slug":"jammu-kashmir-news-poonch-news-c-165-1-sjam1004-105494-2026-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Poonch News: लैक्रोस खेल में एशिया खेलों में स्वर्ण पदक जीत कर पुंछ लोटी अभिलव कौर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Poonch News: लैक्रोस खेल में एशिया खेलों में स्वर्ण पदक जीत कर पुंछ लोटी अभिलव कौर
संवाद न्यूज एजेंसी, पुंछ
Updated Sun, 15 Feb 2026 02:40 AM IST
विज्ञापन
पुंछ की अभिलव कौर का एशिया खेलों में लैक्रोस में स्वर्ण पदक जीत कर घर लोटने पर स्वागत करते पर
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
परिजनों ने किया जोरदार स्वागत, सउदी अरब में पाकिस्तान को हराने वाली महिला टीम में शामिल थी पुंछ की अभिलव कौर
पुंछ। नगर के मोहल्ला खोड़ीनाड़ निवासी खुशपाल सिंह की पुत्री अभिवल कौर का लैक्रोस खेल में स्वर्ण पदक जीतने के बाद पुंछ अपने घर लौटने पर परिजन और रिश्तेदारों ने जोरदार स्वागत किया। ढोल की थाप पर नाचने के साथ ही केक काटकर बेटी की सफलता की खुशी मनाई।
एशियाई खेलों में पाकिस्तान को लैक्रोस में हराने वाली भारतीय महिला टीम में शामिल अभिलव कौर ने अपनी इस सफलता के लिए परिवार एवं अपने हाकी कोच का आभार जताया। उन्होंने बताया कि वह पिछले 15 वर्षों से हाकी खेलते हुए कई राष्ट्रीय मुकाबलों में भाग ले चुकी है। इसके बारे में सोशल मीडिया पर जानकारी प्राप्त करने के उपरांत इसका ट्रायल दिया तो जम्मू कश्मीर से पहले राष्ट्रीय टीम में चुनी गई और फिर एशिया कप में भाग लेने का अवसर मिला। इसी खेल में भारत की लड़कों की टीम ने भी फाइनल में जीत हासिल की है। अब 2028 में होने वाले ओलंपिक खेलों में भी दोनों टीमों को भाग लेने का अवसर मिलेगा।
Trending Videos