सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Poonch News ›   jammu kashmir news

Poonch News: मंडी तहसील में कार खाई में गिरने से चालक की मौत

संवाद न्यूज एजेंसी, पुंछ Updated Tue, 17 Feb 2026 02:59 AM IST
विज्ञापन
jammu kashmir news
पुंछ जिले की मंडी तहसील में खाई में गिरी कार
विज्ञापन
पुंछ। जिले की मंडी तहसील में सोमवार सुबह एक सेंट्रो कार हादसे का शिकार होकर करीब 150 फीट गहरी खाई में जा गिरी। इससे चालक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान मोहम्मद जुबेर (50) निवासी गांव सेकलू तहसील मंडी के रूप में हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार गांव सेकूल से पुंछ की तरफ आ रही सेंट्रो कार गांव चकराड़ा में चालक के नियंत्रण से बाहर होकर 150 फीट नीचे खाई मेंं जा गिरी। इसके बाद बाद लोग खाई में उतरे और गंभीर रूप से घायल कार चालक को कार से बाहर निकाला। मंडी पुलिस को हादसे की जानकारी दी गई। पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर मंडी उपजिला अस्पताल पहुंचाया। कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव परिजन को सौंप दिया और हादसे की जांच के लिए आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। संवाद
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed