सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Poonch News ›   jammu kashmir news

Poonch News: मोदी सरकार का बजट पांच वर्ष का विजन डॉक्यूमेंट -खटाना

विज्ञापन
jammu kashmir news
विज्ञापन
पुंछ। राज्यसभा सांसद गुलाम अली खटाना वीरवार शाम अपने दो दिवसीय दौरे पर पुंछ पहुंचे। यहां पार्टी जिला मुख्यालय पर जिला अध्यक्ष गुरदीप सिंह और अन्य पदाधिकारियों ने उनका जोरदार स्वागत किया। इसके बाद खटाना ने केंद्रीय बजट को लेकर एक पत्रकार वार्ता की। कहा कि कांग्रेस के दौर में बजट एक कागज अथवा एक वर्ष का वित्तीय लेखा जोखा था, वहीं नरेन्द्र मोदी सरकार ने बजट को एक कागज नहीं बल्कि पांच वर्ष का विजन डॉक्यूमेंट बनाया। इसमें विकास, युवाओं के लिए कौशल विकास और रोजगार, देश की सुरक्षा, पुंछ जैसे दूरदराज और नियंत्रण रेखा के लोगों के लिए बंकर निर्माण, सड़क निर्माण, रेल सम्पर्क, आतंकवाद की समाप्ति, खुफिया तंत्र को मजबूत करने के लिए काफी बजट रखा है। यह बजट जम्मू कश्मीर केन्द्रित भी है। संसद में नौंवीं बार बजट पेश करते हुए निर्मला सीता रमण ने हर वर्ग के विकास के साथ साथ देश को विश्व पटल पर आगे ले जाने का काम किया है।
Trending Videos

खटाना ने कांग्रेस पार्टी पर भी निशाना साधते हुए कहा कि आज मोदी का भारत है, कांग्रेस का नहीं। नेहरू ने पाकिस्तान को बनाया, चीन को बनाया। इनके आगे भारत झुकता था। आज भारत अपने हिसाब से फैसले करता है आज दुनिया के बडे़ देश भारत के साथ दोस्ती और व्यापार करना चाहते हैं वह भी भारत की शर्तों पर।
विज्ञापन
विज्ञापन



सांसद निधि का 96 प्रतिशत उत्तर प्रदेश पर खर्च करने पर कांग्रेस और नेकां पर साधा निशाना
-कहा, मैं ढाई साल का हिसाब दूंगा और उनसे 70 साल का हिसाब लेंगे

संवाद न्यूज एजेंसी
पुंछ। सांसद खटाना से सांसद निधि का 96 प्रतिशत पैसा बाहरी राज्यों विशेष रूप से उत्तर प्रदेश में खर्च किए जाने के सवाल पर कांग्रेस और नेकां पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि 1947 के बाद पहली बार राष्ट्रपति ने जम्मू कश्मीर से मुझे सांसद मनोनीत किया है। मैंने बीस साल अल्पसंख्यकों के लिए काम किया है और मैंने अपनी सांसद निधि का पैसा देश हित में अल्पसंख्यकों के लिए खर्च किया है। सांसद निधि को लेकर शोर मचाने के लिए कांग्रेस और नेशनल कांफ्रेंस पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि नेशनल कांफ्रेंस कांग्रेस का बड़ा बेटा है और पीडीपी उससे छोटा बेटा है। इंडी गठबंधन ने हमारी राष्ट्रपति जोकि दलित समुदाय से आती है, संसद में उनका अपमान किया। इन्हें दलित, जनजाति और अल्पसंख्यकों से कोई वास्ता नहीं है। इन्हें मेरे ढाई साल के सांसद समय से खतरा नजर आ रहा है। मैं अपने ढाई साल का हिसाब दूंगा और इनसे सत्तर साल का हिसाब लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed