{"_id":"6a35a706910f8a32c600ccc9","slug":"jammu-kashmir-news-poonch-news-c-165-1-sjam1004-106151-2026-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Poonch News: पुंछ में आग लगने से दो दुकानें जलीं, प्रशासन ने दिया उचित सहायता का आश्वासन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Poonch News: पुंछ में आग लगने से दो दुकानें जलीं, प्रशासन ने दिया उचित सहायता का आश्वासन
संवाद न्यूज एजेंसी, पुंछ
Updated Sat, 20 Jun 2026 02:01 AM IST
विज्ञापन
पुंछ के कालिका माता मंदिर बाजार में दुकानों में लगी आग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पुंछ। नगर के कालिका माता मंदिर बाजार में शुक्रवार सुबह आग लगने से दो दुकानें जल गईं। इससे लाखों रुपये का नुकसान हो गया। पीड़ित दुकानदारों और माैके पर एकत्र हुए लोगों ने आरोप लगाया कि फायर ब्रिगेड दो घंटे देरी से पहुंची। उन्होंने कहा कि अगर समय रहते पहुंच जाती तो इतना नुकसान नहीं होता।
जानकारी के अनुसार तड़के दो बजे के पुंछ के कालिका माता मंदिर बाजार में स्थित राकेश कुमार और ठाकुर कमल सिंह की लकड़ी और टीन से बनी दुकानों में आग लग गई। इससे पहले की आग पर काबू पाया जाता दोनों दुकानें राख हो गई। दोपहर को तहसीलदार पुंछ हवेली अजहर मजीद खट्टाना ने अन्य अधिकारियों के साथ नगर के कालिका माता मंदिर बाजार का दौरा किया। उन्होंने आग से हुए नुकसान का जायजा लिया। उन्होंने पीड़ित दुकानदारों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। साथ ही तहसीलदार ने पीड़ित दुकानदारों के नुकसान पर गहरा दुख व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि प्रशासन इस कठिन समय में उनके साथ खड़ा है। इस अवसर पर तहसीलदार ने दुकानदारों से आग्रह किया है कि दुकानों की बिजली की तारों की जांच करवाने के साथ पुरानी तारों को समय पर बदलवाएं। उन्होंने दुकानदारों को दुकानों का बीमा करवाने के लिए कहा। संवाद