सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Poonch News ›   jammu kashmir news

सावन में जो दान करता है, उस पर शिव की अपार कृपा रहती है : महंत संतोष

विज्ञापन
jammu kashmir news
विज्ञापन
नौशेरा। सावन मास को लेकर नौशेरा ठाकुरद्वारा में रोजाना श्री श्री 1008 श्री महंत संतोष दास मोनी जी महाराज के सानिध्य में लंगर का आयोजन किया जा रहा है। सुबह से ही भगवान शिव का अभिषेक चलता रहा। दोपहर एक बजे पूजा अर्चना और कन्या पूजन के बाद विशाल भंडारा लगाया गया। इस मौके पर मौनी महाराज ने प्रवचन करते हुए कहा कि श्रावण के पवित्र मास में जो भी सत्संग, पूजा अर्चना, जप तप और दान पुण्य करता है, उस पर भगवान शिव की अपार कृपा रहती है। उसके पितृ भी प्रसन्न हो जाते हैं। श्रावण मास में सत्कर्म करने का विशेष महत्व है। इस मौके पर ब्राह्मण सभा के प्रधान सुखदेव शर्मा, सनातन धर्म सभा के प्रधान जगदीश चंद्र साहनी, पृथ्वीराज खोखर, राजेंद्र चौधरी, विजय शर्मा, पूर्व पार्षद रोहित कोहली, रविकांत गुप्ता, आरके गुप्ता, आदर्श दत्ता आदि मौजूद रहे।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed