सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Poonch News ›   jammu kashmir news

Poonch News: सुंदरबनी के लोगों ने बिजली-पानी, सड़क की समस्याएं उठाईं

विज्ञापन
jammu kashmir news
सुंदरबनी भाजपा कार्यालय पहुंचने पर कार्यकर्ताओं का अभिवादन स्वीकार करते हुए सांसद जुगल किशोर शर - फोटो : sunderbani news
विज्ञापन
सुंदरबनी। सांसद जुगल किशोर शर्मा और विधायक ठाकुर रणधीर सिंह ने रविवार को सुंदरबनी में जन समस्याएं सुनीं। कार्यक्रम भाजपा कार्यालय सुंदरबनी के लोहार कोर्ट में सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक चला। इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने इस कार्यक्रम में हिस्सा लिया और समस्याएं रखीं।
Trending Videos

लोगों ने बिजली, पानी, सड़क, स्वास्थ्य, कृषि और शिक्षा से जुड़ी बुनियादी समस्याएं रखीं। सांसद जुगल किशोर शर्मा ने सभी समस्याओं का समाधान करने का आश्वासन दिया। इस दौरान लोगों ने कहा, स्थानीय लोगों की जमीन भारतीय सेना के पास है। जिसका किराया लोगों को समय पर नहीं मिल रहा है। लोगों ने सांसद से गुहार लगाई कि उनकी जमीनों का समयबद्ध ढंग से किराया उन्हें दिलवाया जाए, ताकि वह अपने परिवारों का पोषण अच्छे से कर सकें। इसके अलावा सांसद ने जम्मू से सुंदरबनी, राजोरी और पुंछ तक राष्ट्रीय राजमार्ग के निर्माणाधीन कार्य का निरीक्षण भी किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed