फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Rajouri News ›   Accused granted bail in heroin seizure case

Rajouri News: हेरोइन बरामदगी मामले में आरोपी को जमानत, 40 हजार के मुचलके पर रिहाई

विज्ञापन
Accused granted bail in heroin seizure case
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सांबा। प्रधान सत्र न्यायालय ने एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज हेरोइन बरामदगी के एक मामले में आरोपी रोहन कुमार को सशर्त जमानत दे दी है। आरोपी के खिलाफ थाना बाड़ी ब्राह्मणा में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज है।

अदालत के आदेश के अनुसार, 11 मई 2026 को पुलिस गश्त के दौरान आरोपी संदिग्ध अवस्था में घूमता पाया गया। तलाशी के दौरान उसकी जेब से 7.26 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद हुई, जबकि पॉलीथिन सहित कुल वजन 7.63 ग्राम था। जांच के दौरान जब्ती, सीलिंग और सैंपलिंग की सभी कानूनी औपचारिकताएं पूरी की गई तथा एफएसएल रिपोर्ट में बरामद पदार्थ के हेरोइन होने की पुष्टि हुई।
विज्ञापन


न्यायालय ने कहा कि बरामद मात्रा वाणिज्यिक श्रेणी में नहीं आती, इसलिए एनडीपीएस एक्ट की धारा 37 की कठोर शर्तें इस मामले में लागू नहीं होतीं। अदालत ने यह भी माना कि आरोपी लंबे समय से हिरासत में है, जांच का आवश्यक हिस्सा पूरा हो चुका है और उसके किसी अन्य आपराधिक मामले में शामिल होने का रिकॉर्ड भी पेश नहीं किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन तथ्यों को देखते हुए अदालत ने आरोपी को 40 हजार रुपये के जमानती एवं निजी मुचलके पर रिहा करने का आदेश दिया। साथ ही जांच में सहयोग, गवाहों को प्रभावित न करने और न्यायालय की अनुमति के बिना जम्मू-कश्मीर से बाहर न जाने सहित अन्य शर्तों का पालन करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed