फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Rajouri News ›   DC reviews preparations for Tribal Pride Day 2026

Rajouri News: जनजातीय गौरव दिवस 2026 की तैयारियों की डीसी ने की समीक्षा

विज्ञापन
DC reviews preparations for Tribal Pride Day 2026
1 से 15 नवंबर तक जनजातीय बहुल क्षेत्रों में होंगे विभिन्न कार्यक्रम
विज्ञापन

जनजातीय संस्कृति, विरासत और परंपराओं को मिलेगा बढ़ावा

संवाद न्यूज एजेंसी
राजोरी। डीसी डॉ. देवांश यादव ने जिले में छठे जनजातीय गौरव दिवस- 2026 के आयोजन को लेकर की जा रही तैयारियों की समीक्षा की। इस संबंध में बैठक डॉ. राज कुमार थापा मेमोरियल कॉन्फ्रेंस हॉल, पीडब्ल्यूडी डाक बंगला में आयोजित की गई।
बैठक में 1 से 15 नवंबर 2026 तक जनजातीय बहुल ब्लॉकों और गांवों में आयोजित किए जाने वाले विभिन्न कार्यक्रमों की रूपरेखा तथा व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने पर चर्चा की गई। इन कार्यक्रमों का उद्देश्य भारत के स्वतंत्रता संग्राम में जनजातीय नेताओं के योगदान को उजागर करने के साथ-साथ जनजातीय कला, संस्कृति, विरासत और परंपराओं को बढ़ावा देना है।
विज्ञापन

डीसी ने सभी विभागों को निर्देश दिए कि कार्यक्रमों के प्रभावी समन्वय और कार्यान्वयन के लिए नोडल अधिकारियों की नियुक्ति सुनिश्चित की जाए, ताकि सभी गतिविधियों का आयोजन व्यवस्थित ढंग से किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

जनजातीय समुदायों के विकास पर जोर देते हुए डॉ. देवांश यादव ने वाइब्रेंट विलेजेज और आकांक्षी ब्लॉकों पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। उन्होंने सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ाने के लिए सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने का आह्वान किया।
बैठक में वित्तीय साक्षरता शिविर आयोजित करने पर भी चर्चा की गई। डीसी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि इन शिविरों में अधिक से अधिक लाभार्थियों की भागीदारी सुनिश्चित की जाए, ताकि लोगों को वित्तीय सेवाओं और सरकारी कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी मिल सके।

डीसी ने जनजातीय गौरव दिवस के सफल आयोजन के लिए विभागों के बीच बेहतर समन्वय, निर्धारित जिम्मेदारियों को समय पर पूरा करने और आम जनता की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed