{"_id":"698a479121b80218e9065151","slug":"jammu-kashmir-news-rajouri-news-c-165-1-sjam1004-105469-2026-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajouri News: भारी बर्फबारी के बाद गुलजार होने लगे जिले के पर्यटन स्थल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajouri News: भारी बर्फबारी के बाद गुलजार होने लगे जिले के पर्यटन स्थल
संवाद न्यूज एजेंसी, राजौरी
Updated Tue, 10 Feb 2026 02:16 AM IST
विज्ञापन
पुंछ जिले के पर्यटन स्थल सुलतानपत्थरी में बर्फ में मोज मस्ती करते पर्यटक
विज्ञापन
सुल्तान पत्थरी में बर्फ का आंनद लेने जुटे पर्यटक
पुंछ। इस बार जिले में हुई भारी बर्फबारी के बाद अब पर्यटन स्थल गुलजार होने लगे हैं। बड़ी संख्या में पर्यटक बर्फ से लदे मैदानों, पहाड़ों और जंगलों में बर्फ पर मस्ती कर रहे हैं।
सोमवार को जिले की मंडी तहसील के लोरन ब्लाॅक स्थित पर्यटन स्थल सुल्तान पत्थरी में पर्यटकों ने बर्फ का आनंद लिया। यहां बाहरी राज्यों से आए पर्यटकों की भारी भीड़ देखने को मिली। इन पर्यटकों में शामिल पंजाब अमृतसर से आई युवतियों अजीना, अनीशा और साहिबा का कहना है कि पहले हम बर्फ देखने के लिए कश्मीर या हिमाचल जाते थे। हमने इस स्थान सुल्तान पत्थरी का नाम सुना था। जब पुंछ में रहने वाले हमारे रिश्तेदारों ने बताया कि पुंछ में इस बार भारी बर्फबारी हुई है तो हम पंजाब से पुंछ आए और आज यहां आए हैं। यहां आकर हमें बहुत अच्छा लगा है।
Trending Videos