{"_id":"69c04e819874d9e6d00b24d7","slug":"jammu-kashmir-news-rajouri-news-c-272-1-raj1001-106836-2026-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajouri News: श्री खांडली माता की छड़ी यात्रा निकाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajouri News: श्री खांडली माता की छड़ी यात्रा निकाली
राजोरी। जिले की कोटरंका सब डिवीजन के पीड़ी के धार साकरी गांव की एक ऊंची पहाड़ी पर स्थित श्री खांडली माता की छड़ी यात्रा नवरात्र के पावन अवसर पर निकाली गई। कड़ी सुरक्षा के बीच राजोरी के जवाहर नगर से निकाली गई छड़ी यात्रा पीड़ी की ओर रवाना हुई। इसमें सैकड़ों की संख्या में भक्तों ने भाग लिया। छड़ी यात्रा निकलते ही जवाहर नगर से लेकर पीड़ी तक का वातावरण भक्तिमय हो गया। छड़ी यात्रा में शामिल होने वाले स्थानीय लोगों कैप्टन ठाकुर काबूल सिंह, शेर सिंह, सुरजीत सिंह आदि ने बताया कि पिछले कई वर्षों से यह पवित्र छड़ी निकाली जाती है और हर वर्ष छड़ी यात्रा में भाग लेने वाले लोगों की संख्या बढ़ती जा रही है।
Trending Videos
उनका कहना है कि इस बार छड़ी यात्रा के दौरान सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं और सेना और पुलिस बल के साथ छड़ी निकाली गई है। इतना ही नहीं सिविल प्रशासन ने भी छड़ी यात्रा को आयोजित करने में अपनी अहम भूमिका निभाई है। स्वास्थ्य विभाग ने लाइफ सेविंग दवाओं के साथ एक विषय टीम को छड़ी यात्रा के साथ भेजा था। वहीं पीड़ी धार साकरी गांव से यह यात्रा पैदल शुरू होती है और करीब साढ़े 7 किलोमीटर पैदल यात्रा करने के बाद एक ऊंचे पहाड़ पर पहुंचा जाता है जहां पर खांडली माता की विशेष पूजा अर्चना की जाती है और फिर प्रसाद वितरण किया जाता है। सुरक्षा को ध्यान मे रखते हुए रात होने से पहले छड़ी यात्रा वापस लौट आती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।