सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Rajouri News ›   jammu kashmir news

Rajouri News: जंगली सूअर के हमले मे चाचा और भतीजा घायल

विज्ञापन
jammu kashmir news
विज्ञापन
राजोरी। जिले की थन्नामंडी तहसील के अलाल गांव में मंगलवार को जंगली सूअर के हमले में चाचा-भतीजा घायल हो गए। इससे क्षेत्र में दहशत का माहौल है।
Trending Videos

जानकारी के अनुसार चाचा और भतीजा अपने मवेशियों के साथ जंगल की ओर गए थे। इसी दौरान जंगली सूअर ने पहले भतीजे पर हमला बोल दिया। भतीजे को बचाने के लिए चाचा आगे आया और सूअर ने उन पर भी हमला बोल दिया। इस हमले में चाचा भतीजा घायल हो गए। दोनों को थन्नामंडी के सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया। यहां से प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को जीएमसी राजोरी रेफर कर दिया गया। यहां चाचा की हालत नाजुक बनी हुई है।
वहीं थन्नामंडी के विभिन्न क्षेत्रों से बार-बार जंगली सुअर के हमले से क्षेत्र में दहशत और खौफ का माहौल है। लोग अपने घरों से बाहर निकलने में भी डर रहे हैं। स्थानीय निवासी दिलशाद अहमद, बशीर खान आदि ने बताया कि उनका गांव जंगल के पास है और हमारे बच्चे स्कूल कॉलेज आते-जाते हैं और उन्हें यह डर सताता रहता है कि न जाने कब जंगली जानवर उनको अपना निशाना बना डालें। वहीं उन्होंने जिला प्रशासन से गुहार लगाते हुए कहा कि प्रशासन वन्य जीव विभाग और वन विभाग को आदेश जारी करे कि वो दूर दराज के गांवों में जंगली जानवरों की गतिविधियों पर नजर रखे और रिहायशी इलाकों के पास आने वाले जानवरों को पकड़ा जाए ताकि वह लोगों को निशाना न बना सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed