सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Rajouri News ›   jammu Kashmir news

Rajouri News: चारपाई पर व्यवस्था कंधों पर उठाए दावे

संवाद न्यूज एजेंसी, राजौरी Updated Thu, 14 May 2026 02:36 AM IST
विज्ञापन
jammu Kashmir news
सड़क न होने से चारपाई पर मरीज को अस्पताल पहुंचाने को मजबूर ग्रामीण,डेढ़ घंटे तक पहाड़ी रास्तो - फोटो : संवाद
विज्ञापन
सड़क नहीं, डेढ़ घंटे तक चलकर पहुंचाया अस्पताल
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी

राजोरी। बुधल क्षेत्र की पंचायत केवल अपर में चारपाई पर व्यवस्था आ गई। मजबूर कंधों पर प्रशासनिक दावों का भार बढ़ गया। गांव के बीमार बुजुर्ग को डेढ़ घंटे तक चारपाई पर उठाकर अस्पताल पहुंचाना पड़ा। दुर्भाग्य की बात है कि इलाके में आज तक सड़क सुविधा नहीं है।

लोगों के अनुसार बुजुर्ग व्यक्ति एक दिन पहले गिरकर घायल हो गया था। हादसे के बाद उसकी हालत बिगड़ गई। गांव तक सड़क नहीं होने के कारण उन्हें मौके पर अस्पताल नहीं पहुंचाया जा सका। उस समय चारपाई उठाकर ले जाने के लिए पर्याप्त लोग भी उपलब्ध नहीं थे। इसके चलते मरीज पूरी रात घर पर ही दर्द से तड़पता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


अगले दिन गांव के लोग एकत्र हुए और बुजुर्ग मरीज को चारपाई पर लिटाकर पहाड़ी रास्तों से होते हुए अस्पताल रवाना हुए।

ग्रामीणों नजर हुसैन, फारूक अहमद और शाबिर खान ने बताया कि डेढ़ घंटे तक दुर्गम और फिसलन भरे रास्तों पर मरीज को कंधों पर उठाकर नजदीकी अस्पताल तक पहुंचाया।

इस दौरान ग्रामीणों को कई दिक्कतों का सामना करना पड़ा। स्थानीय निवासियों ने बताया कि पंचायत केवल अपर और कुंडा बंगला क्षेत्र लंबे समय से सड़क संपर्क से वंचित है।

आपातकालीन स्थिति में मरीजों, गर्भवती महिलाओं और बुजुर्गों को अस्पताल पहुंचाना ग्रामीणों के लिए बड़ी चुनौती बन जाता है। लोगों का कहना है कि कई बार सड़क और स्वास्थ्य सुविधाओं के अभाव में मरीजों की जान तक खतरे में पड़ जाती है।

ग्रामीणों ने प्रशासन और सरकार से मांग की है कि पंचायत केवल अपर कुंडा बंगला क्षेत्र में सड़क निर्माण कार्य शुरू किया जाए और आपातकालीन स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed