सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Rajouri News ›   jammu kashmir news

Rajouri News: एडीसी ने तरयाठ मे खस्ताहाल सिंचाई नहर की मरम्मत के दिए निर्देश

विज्ञापन
jammu kashmir news
विज्ञापन
राजोरी। तरयाठ क्षेत्र में सिंचाई नहरों की बदहाली, गंदगी और टूटी नहरों को लेकर अमर उजाला में छपी खबर के बाद प्रशासन हरकत में आ गया है। बुधवार को एडीसी कालाकोट तनवीर अहमद ने स्वयं तरयाठ का दौरा किया और हालात का जायजा लिया।
Trending Videos

दौरे के दौरान उन्होंने स्थानीय लोगों को आश्वासन दिया कि क्षेत्र में फैली गंदगी की जल्द सफाई करवाई जाएगी तथा जिन सिंचाई नहरों में गंदगी जमा है उन्हें भी साफ कराया जाएगा। साथ ही टूटी हुई नहरों की मरम्मत को लेकर भी संबंधित विभाग को आवश्यक निर्देश दिए गए। एडीसी ने मौके पर मौजूद अधिकारियों से बात करते हुए विशेष रूप से बाढ़ नियंत्रण एवं सिंचाई विभाग के अधिकारियो को जिम्मेदारी के साथ कार्य करने को कहा और निर्देश दिए कि जल्द टूटी नहरों की मरम्मत की जाए ताकि लोगों को आने वाले समय में किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed