{"_id":"6a31a4c832552229b8086be1","slug":"jammu-kashmir-news-rajouri-news-c-272-1-raj1001-107505-2026-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajouri News: राजोरी में एलओसी पर बारूदी सुरंग विस्फोट में जेसीओ समेत चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajouri News: राजोरी में एलओसी पर बारूदी सुरंग विस्फोट में जेसीओ समेत चार घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नाैशेरा सेक्टर में नियमित सुरक्षा गश्त पर था जवानों का दल
घायलों को सेना के कमान अस्पताल उधमपुर में भर्ती कराया
संवाद न्यूज एजेंसी
राजोरी। राजोरी जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास बारूदी सुरंग विस्फोट में सेना के चार जवान घायल हो गए। इनमें से एक जूनियर कमीशंड ऑफिसर (जेसीओ) और दो अग्निवीर हैं। घायलों को सेना के कमान अस्पताल उधमपुर में भर्ती किया गया है।
हादसा मंगलवार को सुबह करीब 10 बजे नौशेरा सेक्टर के अग्रिम कलाल इलाके में हुआ। इस क्षेत्र में 4 कुमाऊं रेजिमेंट तैनात है। एक अधिकारी ने बताया कि जवानों का एक दल एलओसी पर अग्रिम क्षेत्र में सुरक्षा जांच के लिए गश्त पर था। इसी दौरान एक जवान का पैर बारूदी सुरंग पर पड़ गया। इससे उसमें विस्फोट हो गया और अधिकारी समेत चार सैनिक घायल हो गए। घायलों में सूबेदार नैन सिंह, हवलदार सुभाष सिंह, अग्निवीर अमन सिंह और अग्निवीर गौरव सिंह शामिल हैं।
घटना के तुरंत बाद सेना ने राहत एवं बचाव अभियान चलाया। सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद एयरलिफ्ट कर कमांड अस्पताल उधमपुर भेजा गया। सेना के सूत्रों के अनुसार सभी घायल सैनिकों की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। घटना की परिस्थितियों की जांच भी की जा रही है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार यह एक आकस्मिक माइन ब्लास्ट था जो गश्त के दौरान हुआ।
विज्ञापन
बता दें कि भारतीय क्षेत्र में सीमा पार से घुसपैठ को रोकने के लिए अग्रिम इलाकों में बारूदी सुरंगें बिछाई जाती हैं। ये कभी-कभी बारिश में बहकर दूसरे स्थान पर पहुंच जाती हैं। जवानों को इसका पता नहीं चलता और गलती से ऐसे हादसे हो जाते हैं।