{"_id":"6a31a57dbd9464e1d50276aa","slug":"jammu-kashmir-news-rajouri-news-c-272-1-raj1001-107507-2026-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajouri News: राजोरी में संघर्ष विराम उल्लंघन के बाद अब ड्रोन की घुसपैठ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajouri News: राजोरी में संघर्ष विराम उल्लंघन के बाद अब ड्रोन की घुसपैठ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
राजोेरी। नियंत्रण रेखा पर संघर्ष विराम उल्लंघन के बाद पाकिस्तान ने भारतीय जवानों को फिर उकसाने की कोशिश की। राजोरी के सुंदरबनी सेक्टर में सोमवार की देर रात ड्रोन की घुसपैठ की गई। सुरक्षा सूत्रों के अनुसार ये ड्रोन सुंदरबनी और नौशेरा के कलाल गांव के बीच कुछ समय तक मंडराता रहा। इसके बाद में वापस पाकिस्तानी क्षेत्र की ओर लौट गया।
ड्रोन की गतिविधि की सूचना मिलते ही सेना और अन्य सुरक्षाबलों ने मंगलवार सुबह पूरे इलाके में व्यापक तलाशी अभियान चलाया। सुरक्षा एजेंसियों को आशंका थी कि ड्रोन के जरिये हथियार, गोला-बारूद या नशीले पदार्थ गिराए गए हो सकते हैं। तलाशी में कोई संदिग्ध सामग्री बरामद नहीं हुई है।
बता दें कि पिछले कुछ समय से राजोेरी, पुंछ और जम्मू संभाग के सीमावर्ती क्षेत्रों में पाकिस्तान की ओर से ड्रोन गतिविधियों में वृद्धि देखी जा रही है। सुरक्षा विशेषज्ञों का मानना है कि संघर्ष विराम उल्लंघन की घटनाओं और ड्रोन गतिविधियों में बढ़ोतरी सीमा पार से घुसपैठ तथा हथियारों की तस्करी के प्रयासों का हिस्सा हो सकती है।