{"_id":"6a31a65d4acb4f898203286a","slug":"jammu-kashmir-news-rajouri-news-c-272-1-raj1001-107509-2026-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajouri News: बुधल कस्बे में जल आपूर्ति प्रकरण की निष्पक्ष जांच करे प्रशासन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajouri News: बुधल कस्बे में जल आपूर्ति प्रकरण की निष्पक्ष जांच करे प्रशासन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सनातन धर्म सभा कोटरंका के प्रतिनिधिमंडल ने एडीसी, एएसपी और तहसीलदार से की मुलाकात
संवाद न्यूज एजेंसी
राजोरी। सनातन धर्मसभा, उप जिला कोटरंका के प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को सभा के अध्यक्ष गुरुदेव सिंह ठाकुर के नेतृत्व में उप-जिला प्रशासन कोटरंका से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने एडीसी कोटरंका, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) तथा तहसीलदार के साथ बैठक कर बुधल कस्बे में जल आपूर्ति प्रकरण की निष्पक्ष जांच करने की मांग की।
बैठक के दौरान प्रतिनिधिमंडल ने हाल ही में जल भंडारण टैंकों और पेयजल आपूर्ति पाइपों में कथित रूप से खून पाए जाने की घटना पर गहरी चिंता व्यक्त की। कहा कि इस घटना से स्थानीय लोगों में भय और चिंता का माहौल पैदा हुआ है। प्रशासनिक अधिकारियों ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि पुलिस इस मामले की युद्धस्तर पर जांच कर रही है। अधिकारियों ने कहा कि दोषियों की पहचान करने और उन्हें कानून के दायरे में लाने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं तथा जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।
प्रतिनिधिमंडल ने प्रशासन को एक ज्ञापन भी सौंपा और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए प्रभावी कदम उठाने की मांग की। साथ ही क्षेत्र में शांति, सौहार्द और लोगों का विश्वास बनाए रखने पर जोर दिया। सनातन धर्म सभा ने कहा कि कुछ तत्व इस मामले को सांप्रदायिक रंग देकर समाज में विभाजन पैदा करने का प्रयास कर रहे हैं, जो निंदनीय है। सभा ने लोगों से अपील की कि वे भाईचारा, एकता और सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखें। प्रतिनिधिमंडल में पूर्व अध्यक्ष ठाकुर सुनीत सिंह, सरजीत सिंह ठाकुर, पंडित तिलक राज, इंदरजीत शर्मा, पूरन सिंह, यशपाल शर्मा, प्रेम सिंह, सुरिंदर कुमार, ओंकार सिंह आदि मौजूद रहे।