सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   14 shops reduced to ashes in Bandipora, cotton factory gutted in fire in Srinagar

Kashmir: श्रीनगर में आग का कहर, 14 दुकानें और कॉटन फैक्टरी राख, दमकल ने कई घंटों की मशक्कत के बाद काबू पाया

अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर Published by: Nikita Gupta Updated Fri, 27 Feb 2026 11:56 AM IST
विज्ञापन
सार

बांदीपोरा के मुख्य बाजार में भीषण आग लगने से 14 दुकानें राख हो गईं, वहीं श्रीनगर की एक कॉटन प्रोसेसिंग फैक्टरी भी आग की चपेट में आई।

14 shops reduced to ashes in Bandipora, cotton factory gutted in fire in Srinagar
बांदीपोरा के मुख्य बाजार में दुकानों में लगी आग और घटनास्थल पर जमा इलाके के लोग। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

बांदीपोरा जिले के मुख्य बाजार में सुबह-सुबह भीषण आग लगने से लगभग 14 दुकानें जलकर राख हो गईं। वहीं श्रीनगर में एक कॉटन प्रोसेसिंग फैक्टरी में आग लग गई। इससे फैक्टरी को भारी नुकसान पहुंचा है। दोनों ही घटनाओं ने स्थानीय कारोबारियों और निवासियों में दहशत पैदा कर दी। बांदीपोरा में आग एक तीन मंजिला व्यावसायिक परिसर में भड़की और दुकानों में तेजी से फैल गई। दुकानदारों और स्थानीय लोगों ने सामान बचाने की भरपूर कोशिश की लेकिन आग की तीव्रता के कारण काफी नुकसान हो गया। दमकल विभाग ने कई घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

Trending Videos


माैके पर अतिरिक्त फायर टेंडर तैनात कर दिए गए। शुरुआती अनुमान के मुताबिक करोड़ों रुपये मूल्य के सामान का नुकसान होने का अंदेशा है। राहत की बात यह है कि इस हादसे में झ़ुलझने से किसी की जान नहीं गई। दुकानदारों ने प्रशासन से नुकसान का आकलन कर मुआवजा देने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर श्रीनगर के एचएमटी इंडस्ट्रियल एरिया में भी आग लग गई जिसमें एक कॉटन प्रोसेसिंग फैक्टरी पूरी तरह इसकी चपेट में आ गई। स्टेट फायर कंट्रोल रूम को सूचना मिलते ही मजगुंड फायर स्टेशन से दमकल गाड़ियां मौके पर रवाना की गईं। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए अतिरिक्त टीमें भी बुलाई गईं। आग पर काबू पाने का ऑपरेशन एडीजीपी फायर एवं इमरजेंसी सर्विस आलोक कुमार की निगरानी में चला।

इस हादसे में कॉटन फैक्टरी को भारी नुकसान पहुंचा है। नुकसान का आकलन जारी है। किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। अधिकारियों ने दोनों ही स्थानों पर आग लगने के कारणों की जांच शुरू कर दी है। स्थानीय लोग इन घटनाओं से सदमे में हैं और बेहतर सुरक्षा व्यवस्था की मांग कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed