सब्सक्राइब करें

Liver Cancer: स्टेज बाय स्टेज समझिए लिवर कैंसर का खतरा, क्रिकेटर रिंकू सिंह के पिता की स्टेज-4 कैंसर से मौत

हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Abhilash Srivastava Updated Fri, 27 Feb 2026 02:12 PM IST
सार

Rinku singh Father Death: न्यूज एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, इंडियन क्रिकेटर रिंकू सिंह के पिता खानचंद सिंह की शुक्रवार सुबह ग्रेटर नोएडा के एक हॉस्पिटल में स्टेज-4 लिवर कैंसर से मौत हो गई है। आइए स्टेप बाई स्टेप लिवर कैंसर और इसके खतरे को समझते हैं।

विज्ञापन
cricketer rinku singh father death Dies Of Stage 4 Liver cancer know all Liver Cancer Stages
लिवर में कैंसर से हो गई रिंकू सिंह के पिता की मौत - फोटो : Amarujala.com

भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी रिंकू सिंह के पिता खानचंद सिंह का शुक्रवार (27 फरवरी) सुबह ग्रेटर नोएडा के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। वह लिवर कैंसर का शिकार थे और स्टेप-4 कैंसर से जूझ रहे थे। न्यूज एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, हाल के दिनों में उनकी हालत काफी बिगड़ गई थी, जिसके बाद उन्हें 21 फरवरी को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया था और आज सुबह उन्होंने आखिरी सांस ली।



लिवर कैंसर एक जानलेवा बीमारी मानी जाती है, इसमें लिवर में कैंसर युक्त ट्यूमर हो जाता है। कैंसर का स्टेज बढ़ने के साथ कैंसर की कोशिकाएं शरीर के दूसरे हिस्सों में भी फैलने लग जाती हैं।

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, एक बार कैंसर के बढ़ने और दूसरे हिस्सों में फैलने के बाद इसका इलाज करना और रोगी की जान बचा पाना कठिन हो जाता है, इसलिए शुरुआती स्थितियों में ही बीमारी का पता लगाकर इसका इलाज करना जरूरी हो जाता है।

रिंकू सिंह के पिता की मौत स्टेज-4 लिवर कैंसर से हुई है। अब आपके मन में भी सवाल होगा कि स्टेज-4 का क्या मतलब है और लिवर का कैंसर धीरे-धीरे कैसे बढ़ता जाता है? आइए स्टेज बाय स्टेज लिवर कैंसर के चरणों को समझते हैं।

Trending Videos
cricketer rinku singh father death Dies Of Stage 4 Liver cancer know all Liver Cancer Stages
लिवर कैंसर का बढ़ता खतरा - फोटो : Adobe Stock Images

पहले लिवर कैंसर के बारे में जानिए

लिवर कैंसर वैश्विक स्तर पर स्वास्थ्य के लिए एक बड़ा बोझ है। वर्ल्ड कैंसर रिसर्च फाउंडेशन की रिपोर्ट के मुताबिक साल 2022 में इसके 8.66 लाख से ज्यादा नए मामले सामने आए थे। यह दुनिया भर में छठा सबसे आम कैंसर है। महिलाओं की तुलना में पुरुषों में इसका खतरा अधिक देखा जाता रहा है। पुरुषों में इसके मामले (प्रति एक लाख में 12.7 केस) जबकि महिलाओं में (प्रति एक लाख में 4.8 मामले) रिपोर्ट किए गए। 
 

  • लिवर कैंसर, आपके लिवर की कोशिकाओं में शुरू होता है।
  • लिवर में कई तरह के कैंसर हो सकते हैं। लिवर कैंसर का सबसे आम टाइप हेपेटोसेलुलर कार्सिनोमा है, जो लिवर के मुख्य सेल (हेपेटोसाइट) में शुरू होता है। 
  • कैंसर  शरीर के किसी दूसरे हिस्से जैसे कोलन, फेफड़े या ब्रेस्ट में भी फैल सकता है। 
  • लिवर में ये कैंसर चरणबद्ध तरीके से बढ़ता जाता है। जितने आगे का चरण उतना ही अधिक खतरा।
  • लिवर कैंसर मुख्यरूप से चार चरणों में होता है।



विज्ञापन
विज्ञापन
cricketer rinku singh father death Dies Of Stage 4 Liver cancer know all Liver Cancer Stages
लिवर में कैंसर की समस्या - फोटो : adobe stock images

स्टेज 1 से स्टेज 4 तक के लिवर कैंसर को समझिए

लिवर में कैंसर मुख्यरूप से 4 स्टेज में बढ़ता है।
 

  • स्टेज 1: इसमें लिवर में ट्यूमर का पता चलता है, जिसे जांच में कैंसर वाला पाया जाता है। इस स्टेज में कैंसर आस-पास कोशिकाओं या ब्लड वेसल में नहीं फैला होता है।
  • स्टेज 2: इसमें लिवर ट्यूमर का आकार बढ़ सकता है।कैंसर आस-पास की ब्लड वेसल में फैल गया होता है। लिवर में एक से ज्यादा ट्यूमर हो सकते हैं, लेकिन इस स्टेज में कोई भी आमतौर पर 5 सेंटीमीटर से बड़ा नहीं है।
cricketer rinku singh father death Dies Of Stage 4 Liver cancer know all Liver Cancer Stages
लिवर कैंसर की समस्या - फोटो : Freepik.com

स्टेज 3: स्टेज 3 का लिवर कैंसर पहले तुलना में थोड़ा और फैल चुका होता है। 
 

  •  5 से.मी से बड़े और एक से ज्यादा ट्यूमर हो सकते हैं या ट्यूमर आस-पास की ब्लड वेसल की किसी बड़ी ब्रांच में फैल गया होता है।
  • किसी भी साइज के एक या ज्या दा ट्यूमर आस-पास के अंगों में फैल गए होते हैं।
  • लिवर ट्यूमर आस-पास के लिम्फ नोड्स को भी प्रभावित कर रहे होते हैं। 


स्टेज 4: लिवर कैंसर शरीर के दूसरे हिस्सों जैसे हड्डियों या फेफड़ों में फैल गया होता है। ये आस-पास के लिम्फ नोड्स और या ब्लड वेसल में भी पाया जा सकता है। यहां से कैंसर को नियंत्रित कर पाना कठिन हो जाता है। स्टेज-4 का कैंसर घातक हो सकता है।

विज्ञापन
cricketer rinku singh father death Dies Of Stage 4 Liver cancer know all Liver Cancer Stages
लिवर की समस्याओं के बारे में जानिए - फोटो : Adobe Stock

लिवर कैंसर का बढ़ता खतरा

लिवर कैंसर का खतरा तेजी से बढ़ता जा रहा है। शराब पीने को लिवर की बीमारियों का प्रमुख कारण माना जाता है। हालांकि मेडिकल रिपोर्ट्स से पता चलता है कि जो लोग शराब नहीं पीते उनमें भी फैटी लिवर जैसी बीमारियां बढ़ रही हैं जिसका समय पर इलाज न किया जाए तो लिवर सिरोसिस और कैंसर हो सकता है। 

अमर उजाला में हाल में प्रकाशित एक रिपोर्ट में हमने एक्टर दीपिका कक्कड़ के स्टेज-2 लिवर कैंसर के बारे में जानकारी दी थी। ट्यूमर के इलाज के बाद हाल ही में उन्हें स्टमक सिस्ट भी हो गया है। पूरी रिपोर्ट पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।




------------
नोट: 
यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed