सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Relationship ›   Holi 2026 Celebration Tips For Single People Without Going Home

Holi Celebration Tips: इस बार घर से दूर हैं? जानिए होली को खास बनाने के 7 धमाकेदार तरीके

लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Shivani Awasthi Updated Fri, 27 Feb 2026 11:39 AM IST
विज्ञापन
सार

Holi Celebration Ideas: इस बार अगर आप घर नहीं जा रहे हैं तो उदासी छोड़िए और अपनी होली को अपने अंदाज में खास बनाइए। आइए जानते हैं कैसे आप घर से दूर रहकर भी अपनी होली को शानदार बना सकते हैं।

Holi 2026 Celebration Tips For Single People Without Going Home
अकेले होली कैसे मनाएं - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार

Holi Celebration Ideas Without Going Home: होली सिर्फ रंगों का त्योहार नहीं, बल्कि अपनों के साथ खुशियां बांटने का दिन है। लेकिन अगर इस बार आप काम, पढ़ाई या किसी और वजह से घर नहीं जा पा रहे हैं, तो उदास होने की जरूरत नहीं है। आप जहां हैं, वहीं अपनी होली को यादगार और खास बना सकते हैं।

Trending Videos


घर से दूर रहकर होली मनाना थोड़ा अलग जरूर हो सकता है, लेकिन खास भी बन सकता है। चाहे वर्चुअल सेलिब्रेशन हो, दोस्तों के साथ छोटी पार्टी या खुद के साथ सुकून भरा दिन त्योहार को यादगार बना सकते हैं। डिजिटल दौर में त्योहार मनाने के तरीके भी बदल गए हैं, बस थोड़ी प्लानिंग और पॉजिटिव सोच चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बार अगर आप घर नहीं जा रहे हैं तो उदासी छोड़िए और अपनी होली को अपने अंदाज में खास बनाइए। आइए जानते हैं कैसे आप घर से दूर रहकर भी अपनी होली को शानदार बना सकते हैं।


वर्चुअल होली पार्टी प्लान करें


आज के समय में वीडियो कॉल के जरिए परिवार और दोस्तों के साथ जुड़ना आसान है।

  • जूम या गूगल मीट पर फैमिली होली मिलन रखें।

  • सबको एक ही समय पर गुलाल लगाते हुए फोटो शेयर करने को कहें

  • ऑनलाइन गेम्स और म्यूजिक सेशन प्लान करें।


खुद बनाएं होली स्पेशल पकवान


होली की पहचान है गुजिया, दही भल्ले और ठंडाई। अगर आप घर से दूर हैं तो खुद ही किचन में एक्सपेरिमेंट करें।

  • यूट्यूब से आसान रेसिपी देखें।

  • रूममेट्स या दोस्तों को बुलाकर साथ में पकाएं।

  • छोटे स्तर पर ही सही, लेकिन त्योहार का स्वाद जरूर लें।

खासकर अगर आप मुंबई में हैं तो मुंबई जैसे महानगर में आपको हर सामग्री आसानी से मिल जाएगी।


दोस्तों के साथ मिनी होली सेलिब्रेशन


अगर आप दिल्ली, बेंगलुरु या पुणे जैसे शहरों में रह रहे हैं, तो अपने करीबी दोस्तों के साथ छोटी सी होली पार्टी रख सकते हैं।

  • ऑर्गेनिक गुलाल का इस्तेमाल करें।

  • डीजे प्लेलिस्ट बनाएं।

  • पॉटलक पार्टी रखें यानी हर दोस्त एक डिश लाए।


होली मूवी मैराथन करें
 

अगर बाहर खेलने का मन नहीं है, तो होली पर बनी बॉलीवुड फिल्मों का मजा लें।

  • ये जवानी है दीवानी का “बलम पिचकारी”

  • सिलसिला का क्लासिक होली सॉन्ग

मूवी, म्यूजिक और स्नैक्स के साथ आपकी होली यादगार बन जाएगी।


खुद को दें मी टाइम


कभी-कभी त्योहार खुद के साथ मनाना भी खास होता है।

  • मेडिटेशन करें

  • रंगों से पेंटिंग बनाएं

  • अपनी यादों का वीडियो बनाएं

  • सोशल मीडिया पर पॉजिटिव पोस्ट शेयर करें


जरूरतमंदों के साथ होली मनाएं

अगर परिवार से दूर हैं, तो आसपास के जरूरतमंद बच्चों या एनजीओ के साथ रंगों की खुशियां बांट सकते हैं। त्योहार का असली मतलब खुशियां फैलाना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed