सब्सक्राइब करें

Holi Shopping Markets: दिल्ली से मुंबई तक होली के सबसे सस्ते बाजार, जानिए कहां करें खरीदारी

लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Shivani Awasthi Updated Fri, 27 Feb 2026 11:15 AM IST
सार

holi shopping markets: होली में रंग और पिचकारी हों या नए कपड़े व सजावट का सामान सबकुछ सस्ते में खरीदना चाहते हैं तो कुछ बाजार आपके लिए बेस्ट जगह बन सकती है। 

विज्ञापन
Holi Shopping Markets in India Sabse Saste Bazaar
होली की खरीदारी के लिए बेस्ट बाजार - फोटो : Adobe

होली का त्योहार आते ही बाजार रंगों, पिचकारियों और गुलाल से सज जाते हैं। होली के त्योहार में कई जरूरी सामान की खरीदारी करनी होती है, जिसके कारण घर खर्च बढ़ जाता है। लेकिन सामान के लिए सस्ती बाजारों का तलाश करके बजट को काबू में रखा जा सकता है। अगर आप कम बजट में होली की खरीदारी करना चाहते हैं, तो दिल्ली से मुंबई तक कई ऐसे बाजार हैं जहां आपको होली का सामान बेहद सस्ते दामों में मिल जाएगा। इन सस्ते बाजारों में आपको हर तरह का होली का सामान मिल सकता है। इस लेख में देश के प्रमुख शहरों के सबसे सस्ते होली बाजारों के बारे में जानिए, ताकि आप कम खर्च में जमकर होली मना सकें।


 

Trending Videos
Holi Shopping Markets in India Sabse Saste Bazaar
Holi 2026 - फोटो : Adobe

दिल्ली के सबसे सस्ते होली बाजार


सदर बाजार

दिल्ली का सदर बाजार होली के सामान के लिए सबसे बड़ा और सस्ता थोक बाजार माना जाता है। यहां आपको गुलाल, रंग, पिचकारी, पानी वाले गुब्बारे और होली डेकोरेशन आइटम थोक रेट पर मिल जाते हैं।

खासियत

  • थोक दाम
  • ज्यादा वैरायटी
  • रिटेल से 20-40 फीसदी तक सस्ता


चांदनी चौक

पुरानी दिल्ली का चांदनी चौक त्योहारों की खरीदारी के लिए मशहूर है। यहां होली के कपड़े, हर्बल रंग और गिफ्ट पैक सस्ते दामों में मिल जाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Holi Shopping Markets in India Sabse Saste Bazaar
Holi 2026 - फोटो : Adobe

मुंबई के सबसे सस्ते होली बाजार


क्रॉफर्ड मार्केट

मुंबई में होली शॉपिंग के लिए क्रॉफर्ड मार्केट बेहद लोकप्रिय है। यहां होली के रंग, पिचकारी और सजावट का सामान थोक और रिटेल दोनों में उपलब्ध है।


भुलेश्वर मार्केट

अगर आप सस्ते और अच्छे क्वालिटी के रंग ढूंढ रहे हैं, तो भुलेश्वर मार्केट बढ़िया विकल्प है। यहां त्योहारों का सामान काफी किफायती दामों में मिलता है।

Holi Shopping Markets in India Sabse Saste Bazaar
खरीदारी के लिए बाजार - फोटो : Adobe

जौहरी बाजार, जयपुर

 

यहां हर्बल गुलाल और पारंपरिक होली सामग्री सस्ते दामों में मिलती है। यहां खूबसूरत डिजाइन की कुर्ती, ओढ़नी, समेत कई कपड़े बाजार में बजट में मिल जाते हैं।

 

विज्ञापन
Holi Shopping Markets in India Sabse Saste Bazaar
सस्ती बाजार - फोटो : Adobe

अमीनाबाद बाजार, लखनऊ

अमीनाबाद बाजार में रंग, पिचकारी और होली के कपड़े किफायती रेट पर मिल जाते हैं। यहां त्योहार से संबंधित सभी तरह का सामान, बजट में एथनिक से लेकर वेस्टर्न कपड़े और बच्चों के लिए पिचकारी बेहद कम दाम में मिल जाती हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed