होली का त्योहार आते ही बाजार रंगों, पिचकारियों और गुलाल से सज जाते हैं। होली के त्योहार में कई जरूरी सामान की खरीदारी करनी होती है, जिसके कारण घर खर्च बढ़ जाता है। लेकिन सामान के लिए सस्ती बाजारों का तलाश करके बजट को काबू में रखा जा सकता है। अगर आप कम बजट में होली की खरीदारी करना चाहते हैं, तो दिल्ली से मुंबई तक कई ऐसे बाजार हैं जहां आपको होली का सामान बेहद सस्ते दामों में मिल जाएगा। इन सस्ते बाजारों में आपको हर तरह का होली का सामान मिल सकता है। इस लेख में देश के प्रमुख शहरों के सबसे सस्ते होली बाजारों के बारे में जानिए, ताकि आप कम खर्च में जमकर होली मना सकें।
Holi Shopping Markets: दिल्ली से मुंबई तक होली के सबसे सस्ते बाजार, जानिए कहां करें खरीदारी
holi shopping markets: होली में रंग और पिचकारी हों या नए कपड़े व सजावट का सामान सबकुछ सस्ते में खरीदना चाहते हैं तो कुछ बाजार आपके लिए बेस्ट जगह बन सकती है।
दिल्ली के सबसे सस्ते होली बाजार
सदर बाजार
दिल्ली का सदर बाजार होली के सामान के लिए सबसे बड़ा और सस्ता थोक बाजार माना जाता है। यहां आपको गुलाल, रंग, पिचकारी, पानी वाले गुब्बारे और होली डेकोरेशन आइटम थोक रेट पर मिल जाते हैं।
खासियत
- थोक दाम
- ज्यादा वैरायटी
- रिटेल से 20-40 फीसदी तक सस्ता
चांदनी चौक
पुरानी दिल्ली का चांदनी चौक त्योहारों की खरीदारी के लिए मशहूर है। यहां होली के कपड़े, हर्बल रंग और गिफ्ट पैक सस्ते दामों में मिल जाते हैं।
मुंबई के सबसे सस्ते होली बाजार
क्रॉफर्ड मार्केट
मुंबई में होली शॉपिंग के लिए क्रॉफर्ड मार्केट बेहद लोकप्रिय है। यहां होली के रंग, पिचकारी और सजावट का सामान थोक और रिटेल दोनों में उपलब्ध है।
भुलेश्वर मार्केट
अगर आप सस्ते और अच्छे क्वालिटी के रंग ढूंढ रहे हैं, तो भुलेश्वर मार्केट बढ़िया विकल्प है। यहां त्योहारों का सामान काफी किफायती दामों में मिलता है।
जौहरी बाजार, जयपुर
यहां हर्बल गुलाल और पारंपरिक होली सामग्री सस्ते दामों में मिलती है। यहां खूबसूरत डिजाइन की कुर्ती, ओढ़नी, समेत कई कपड़े बाजार में बजट में मिल जाते हैं।
अमीनाबाद बाजार, लखनऊ
अमीनाबाद बाजार में रंग, पिचकारी और होली के कपड़े किफायती रेट पर मिल जाते हैं। यहां त्योहार से संबंधित सभी तरह का सामान, बजट में एथनिक से लेकर वेस्टर्न कपड़े और बच्चों के लिए पिचकारी बेहद कम दाम में मिल जाती हैं।