{"_id":"699fde77a5d79b0c75058eae","slug":"best-places-to-visit-in-udaipur-2026-iconic-lakes-and-palace-in-rajsthan-2026-02-26","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Udaipur: सिर्फ 'डेस्टिनेशन वेडिंग' ही नहीं झीलों के लिए भी जाना जाता है उदयपुर, जानें यहां की चार बेस्ट जगहें","category":{"title":"Travel","title_hn":"यात्रा","slug":"travel"}}
Udaipur: सिर्फ 'डेस्टिनेशन वेडिंग' ही नहीं झीलों के लिए भी जाना जाता है उदयपुर, जानें यहां की चार बेस्ट जगहें
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शिखर बरनवाल
Updated Thu, 26 Feb 2026 11:17 AM IST
सार
Udaipur Travel Guide: उदयपुर का नाम सुनते सामान्य तौर पर लोगों को दिमाग में डेस्टिनेशन वेडिंग का नाम ही सामने आता है। मगर ये एक ऐसा शहर है जो अपने अंदर इतिहास के विरासत को समेटा हुआ है। आइए इस लेख में इस शहर के चार फेमस जगहों के बारे में जानते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
उदयपुर
- फोटो : Adobe Stock
Link Copied
राजस्थान का उदयपुर शहर आज वैश्विक स्तर पर अपनी डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए प्रसिद्ध है, लेकिन यहां के झीलों और एतिहासिक महलों के बारे में बहुत कम लोगों को मालूम है। बता दें कि उदयपुर शहर को 'वेनिस ऑफ द ईस्ट' के नाम से भी जाना जाता है। इस शहर का इतिहास जितना गौरवशाली है, इसकी प्राकृतिक सुंदरता उतनी ही मनमोहक है। अरावली की पहाड़ियों से घिरा उदयपुर सोलो ट्रैवलर्स, कपल्स और परिवारों के लिए एक आदर्श पर्यटन स्थल है।
यहां की झीलें इस शहर की जीवन रेखा और संस्कृति का केंद्र हैं। यहां के शाही ठाट-बाट, कलात्मक गलियों और छतों पर बने कैफे का अनुभव लेने के लिए देश-विदेश से पर्यटक खिंचे चले आते हैं। अगर आप भी इस खूबसूरत शहर की यात्रा की प्लानिंग कर रहे हैं, तो आइए इस शहर की चार ऐसी जगहों के बारे में जानते हैं जो आपकी बकेट लिस्ट में जरूर होनी चाहिए।
Trending Videos
2 of 5
पिछोला झील
- फोटो : Adobe Stock
पिछोला झील
पिछोला झील उदयपुर की सबसे पुरानी और सुंदर झीलों में से एक है। झील के बीचों-बीच स्थित 'लेक पैलेस' और 'जग मंदिर' इसकी खूबसूरती में चार चांद लगा देते हैं। यहां शाम के समय बोटिंग का अनुभव जादुई होता है, जब ढलते सूरज की किरणें पानी और महलों पर पड़ती हैं। गंगौर घाट और अंभई घाट से झील का नजारा किसी पेंटिंग जैसा लगता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
सीटी पैलेस उदयपुर
- फोटो : Adobe Stock
सिटी पैलेस
पिछोला झील के किनारे स्थित सिटी पैलेस राजस्थान का सबसे बड़ा महल परिसर है। इसका निर्माण 400 से अधिक वर्षों की अवधि में कई शासकों द्वारा किया गया था। महल के भीतर का संग्रहालय, अमर विलास के हैंगिंग गार्डन और शीश महल की नक्काशी पर्यटकों को मंत्रमुग्ध कर देती है। महल की झरोखों से पूरी झील और शहर का विहंगम दृश्य दिखाई देता है।
4 of 5
फतह सागर लेक
- फोटो : Adobe Stock
फतेह सागर झील
शहर के उत्तर में स्थित फतेह सागर झील अपनी स्वच्छता और शांत वातावरण के लिए जानी जाती है। इस झील में तीन द्वीप हैं, जिनमें से एक पर 'नेहरू गार्डन' और दूसरे पर 'उदयपुर सोलर ऑब्जर्वेटरी' स्थित है। पर्यटकों के लिए यहां बोटिंग और किनारे पर बने फूड स्टॉल्स मुख्य आकर्षण हैं। शाम को यहां टहलना एक बेहद ताजगी भरा अनुभव होता है।
विज्ञापन
5 of 5
सज्जनगढ़, उदयपुर
- फोटो : Adobe Stock
सज्जनगढ़
अरावली की ऊंची चोटी पर स्थित सज्जनगढ़ पैलेस को मानसून पैलेस भी कहा जाता है। इसे महाराणा सज्जन सिंह ने मानसून के बादलों को देखने और शिकारगाह के रूप में बनवाया था। यहां से पूरे उदयपुर शहर और झीलों का जो नजारा दिखता है, वह शायद ही कहीं और मिले। सूर्यास्त देखने के लिए यह उदयपुर की सबसे बेहतरीन जगहों में से एक है। उदयपुर की यात्रा इन चार जगहों को देखे बिना अधूरी मानी जाती है। चाहे आप इतिहास प्रेमी हों या प्रकृति के करीब रहना पसंद करते हों, यह शहर आपको निराश नहीं करेगा।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।