Relationship: काम की वजह से रहते हैं व्यस्त? घर की इन छोटी-छोटी चीजों में हाथ बंटाकर जता सकते हैं प्यार
How to Balance Work and Love Life: अक्सर ये देखने को मिलता है कि अगर कपल्स के बीच एक व्यक्ति बहुत व्यस्त है तो दूसरे को उसका किमती समय नहीं मिल पाता है, जिससे दोनों आपस में क्वालिटी टाइम नहीं बिता पाते हैं। मगर तमाम व्यस्तता के बीच आप कुछ छोटे-छोटे एफर्ट करके प्यार जाहिर कर सकते हैं।
किचन की जिम्मेदारियों में भागीदारी
किचन का काम अक्सर एक व्यक्ति पर बोझ बन जाता है। व्यस्त शेड्यूल के बावजूद अगर आप रात के खाने के बाद बर्तन धोने या सुबह की चाय बनाने की जिम्मेदारी लेते हैं, तो यह पार्टनर के लिए बहुत बड़ा सपोर्ट होता है। साथ मिलकर सब्जियां काटना या डाइनिंग टेबल सेट करना न सिर्फ काम को आसान बनाता है, बल्कि आपको आपस में बातें करने का क्वालिटी टाइम भी देता है।
ये भी पढ़ें- Holi 2026: इस होली क्रश को रंग लगाने से पहले रखें इन 5 बातों का ध्यान, वरना पछताना पड़ेगा
घर की साफ-सफाई और डस्टिंग
वीकेंड पर घर की पूरी सफाई का जिम्मा पार्टनर पर छोड़ने के बजाय, उसे आपस में बाटें। कपड़े तह करना, डस्टिंग करना या पौधों में पानी डालना जैसे काम बहुत छोटे लग सकते हैं, लेकिन ये पार्टनर को यह अहसास कराते हैं कि वे इस सफर में अकेले नहीं हैं। साझा जिम्मेदारी से थकान कम होती है और बचा हुआ समय आप दोनों साथ में एन्जॉय कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें- New Bride First Holi: बहू की पहली होली को बनाएं यादगार, जानें क्या करें और क्या नहीं
ग्रोसरी और शॉपिंग में मदद
हफ्ते भर की राशन की लिस्ट बनाना और उसे बाजार से लाना एक थकाऊ काम हो सकता है। आप ऑफिस से लौटते समय दूध, फल या जरूरी सामान लेकर आ सकते हैं। ऑनलाइन शॉपिंग करते समय पार्टनर की पसंद पूछना या घर के जरूरी पेमेंट समय पर कर देना भी केयर जताने का एक तरीका है। ये छोटे कदम बताते हैं कि आप घर के प्रति उतने ही सजग हैं जितने अपने काम के प्रति।
छोटे कदम, बड़ा बदलाव
रिश्ते में प्यार जताने के लिए हमेशा बड़े शब्दों या वादों की जरूरत नहीं होती। घर के कामों में हाथ बंटाना एक 'साइलेंट लव लैंग्वेज' है जो यह साबित करती है कि आप अपने पार्टनर के समय और ऊर्जा की कद्र करते हैं। आज के समय में सफल रिश्तों का राज यही है कि काम और घर के बीच एक सही संतुलन बनाया जाए। आज ही से शुरुआत करें और देखें कि कैसे ये छोटी-छोटी मदद आपके पार्टनर के चेहरे पर मुस्कान ले आती है।
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है।
अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।