सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Social media addiction leads to stress: Principal

तनाव की ओर धकेलती है सोशल मीडिया की लत : प्राचार्य

संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Thu, 26 Feb 2026 05:44 PM IST
विज्ञापन
Social media addiction leads to stress: Principal
ठरू गांव में जीवीएम कॉलेज की एनएसएस इकाई के शिविर में जानकारी लेते ग्रामीण और विद्यार्थी। स्र
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
Trending Videos

सोनीपत। जीवीएम गर्ल्स काॅलेज की एनएसएस स्वयंसेविकाओं ने ठरू के ग्रामीणों को सोशल मीडिया से दूरी बनाने का संकल्प दिलाया। संस्था के प्रधान डाॅ. ओपी परूथी व प्राचार्य डाॅ. मंजुला स्पाह ने कहा कि सोशल मीडिया की आदत तनाव की ओर धकेलती है।

जीवीएम की एनएसएस इकाई की कार्यक्रम अधिकारी रुचिका विरमानी के नेतृत्व में ठरू गांव में सोशल मीडिया एडिक्शन विषय को समर्पित शिविर के सुबह के सत्र में प्लेकार्ड मेकिंग कंपीटिशन करवाया गया जिसमें बीकॉम ऑनर्स द्वितीय वर्ष की छात्रा पलक वर्मा ने प्रथम, बीएससी लाइफ साइंस द्वितीय वर्ष की लेखा ने द्वितीय तथा बीकॉम ऑनर्स द्वितीय वर्ष की अनुष्का ने तृतीय स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रुचिका विरमानी ने विद्यार्थियों के साथ ग्रामीणों को प्रेरित किया कि वे सोशल मीडिया को अपने ऊपर हावी न होने दें। सोशल मीडिया की दोस्ती से कहीं अधिक पारिवारिक संबंध हैं जिन्हें अवश्य निभाना चाहिए। इस दौरान ग्रामीणों को सोशल मीडिया की लत के दुष्परिणामों से अवगत करवाने के लिए स्वयंसेविकाओं ने जागरूकता रैली निकाली जिसे प्राचार्य डॉ. मंजुला स्पाह ने हरी झंडी दिखाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed