सब्सक्राइब करें

Immunity Tips: बदलते मौसम में इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए इन चीजों का करें सेवन, दूर रहेंगी बीमारियां

हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिखर बरनवाल Updated Thu, 26 Feb 2026 10:09 AM IST
सार

बदलते मौसम में अपनी इम्यूनिटी पर ध्यान देना बहुत जरूरी होता है। इसलिए आइए इस लेख में डॉक्टर से जानते हैं कि इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए किन चीजों को डाइट में शामिल करना बहुत जरूरी है। आइए इस लेख में इसी के बारे में जानते हैं।

विज्ञापन
Immunity Boosting Foods for Seasonal Change 2026: Natural Tips to Stay Healthy
इम्युनिटी - फोटो : Adobe stock photos

How to Boost Immunity Naturally : ठंड का मौसम धीरे-धीरे जा रहा है, बहुत से लोग अब रात में पंखा चलाकर सोना शुरु कर चुके हैं। ऐसे मौसम में बदलाव आते ही हमारे शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता यानी 'इम्यूनिटी' पर सबसे ज्यादा दबाव पड़ता है। जैसे ही तापमान में उतार-चढ़ाव होता है, हवा में वायरस और बैक्टीरिया सक्रिय हो जाते हैं, जिससे सर्दी, जुकाम और फ्लू जैसी बीमारियां घर-घर पहुंचने लगती हैं।



स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार एक मजबूत इम्यून सिस्टम न सिर्फ बाहरी कीटाणुओं से ही नहीं लड़ता, बल्कि शरीर के अंदरूनी अंगों की कार्यक्षमता को भी बेहतर बनाता है। इम्यूनिटी बढ़ाना कोई रातों-रात होने वाला चमत्कार नहीं है, बल्कि यह आपकी दैनिक खान-पान की आदतों और जीवनशैली पर निर्भर करता है। बदलते मौसम में उन फूड प्रोडक्ट को डाइट में शामिल करना बहुत जरूरी होता है जो आपकी इम्यूनिटी को बढ़ा सके। इसलिए आइए इस लेख में डॉक्टर से जानते हैं कि किन चीजों को डाइट में शामिल करने से आपकी इम्यूनिटी मजबूत होगी।

Trending Videos
Immunity Boosting Foods for Seasonal Change 2026: Natural Tips to Stay Healthy
विटामिन-सी - फोटो : Freepik.com

विटामिन-C और खट्टे फलों की शक्ति
हमने इस विषय में कुशीनगर के निजी अस्पताल में काम कर रहे डॉक्टर रवि कुशवाहा से बात की। उन्होंने बताया कि इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए विटामिन-C से भरपूर चीजों को डाइट में शामिल करना बहुत जरूरी है। डॉक्टर से मुताबिक संतरा, नींबू, आंवला और कीवी जैसे फल सफेद रक्त कोशिकाओं के उत्पादन को बढ़ाते हैं, जो संक्रमण से लड़ने में मुख्य भूमिका निभाती हैं।

ये फल न सिर्फ शरीर को हाइड्रेटेड रखते हैं, बल्कि एंटीऑक्सीडेंट्स के जरिए फ्री रेडिकल्स से होने वाले नुकसान को भी रोकते हैं। डॉक्टर ने ये भी कहा बहुत से लोगों को मालूम होने के बावजूद नींबू और आंवला से बचते हैं, ऐसे में रोजाना दो आंवले का जूस और रोज सुबह नींबू पानी पीनी अपनी दिनचर्या में शामिल कर सकते हैं। ये आदत आपकी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Immunity Boosting Foods for Seasonal Change 2026: Natural Tips to Stay Healthy
अदरक - फोटो : Freepik.com

अदरक, लहसुन और हल्दी
डॉक्टर रवि के मुताबिक भारतीय मसालों में छिपे औषधीय गुण इम्यूनिटी के लिए 'पावरहाउस' हैं। अदरक में 'जिंजरॉल' और हल्दी में 'करक्यूमिन' होता है, जो शरीर की सूजन को कम करते हैं और गले के संक्रमण से राहत दिलाते हैं। वहीं लहसुन में मौजूद 'एलिसिन' शरीर की बीमारियों से लड़ने की क्षमता को दुगना कर देता है। रात को सोने से पहले गुनगुने दूध में आधा चम्मच हल्दी मिलाकर पीना शरीर की थकान और कमजोरी दूर करने का सबसे पुराना और कारगर नुस्खा है।


ये भी पढ़ें- Kidney Stone: क्या खाएं और क्या नहीं? डॉक्टर ने साझा की पथरी के मरीजों के लिए 3 सबसे जरूरी बातें
 
Immunity Boosting Foods for Seasonal Change 2026: Natural Tips to Stay Healthy
ड्राई फ्रूट्स - फोटो : Freepik.com

प्रोबायोटिक्स और ड्राई फ्रूट्स का महत्व
हमारा 70% इम्यून सिस्टम आंतों से जुड़ा होता है। दही और छाछ जैसे प्रोबायोटिक खाद्य पदार्थ आंतों में अच्छे बैक्टीरिया की संख्या बढ़ाते हैं, जिससे पाचन तंत्र मजबूत होता है और बीमारियां दूर रहती हैं। इसके अलावा बादाम और अखरोट जैसे ड्राई फ्रूट्स में विटामिन-E और हेल्दी फैट्स होते हैं, जो कोशिकाओं को मजबूती प्रदान करते हैं। चिया सीड्स और अलसी के बीज भी ओमेगा-3 फैटी एसिड का बेहतरीन स्रोत हैं, जो शरीर की अंदरूनी रिकवरी में मदद करते हैं।


ये भी पढ़ें- Cervical Cancer: क्या होता है HPV वायरस जिसकी सरकार ने मुफ्त की वैक्सीन? सरल शब्दों में समझें सब कुछ
विज्ञापन
Immunity Boosting Foods for Seasonal Change 2026: Natural Tips to Stay Healthy
पौष्टिक खानपान - फोटो : Adobe

संतुलित जीवनशैली है जरूरी
डॉक्टर रवि बताते हैं कि अच्छे खान-पान के साथ-साथ पर्याप्त नींद और नियमित व्यायाम भी इम्यूनिटी के लिए जरूरी है। कम से कम 7-8 घंटे की नींद शरीर को खुद को रिपेयर करने का समय देती है। डॉक्टर ने सुझाव दिया कि तनाव से बचें और खूब पानी पिएं ताकि शरीर के टॉक्सिन्स बाहर निकल सकें। ध्यान रखें इम्यूनिटी बढ़ाना एक लंबा चलने वाली प्रक्रिया है, इसलिए बदलते मौसम में इन आदतों को अपनी स्थाई जीवनशैली का हिस्सा बनाएं।

नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed