सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Amit Shah inaugurates exposition of holy Buddha relics in Leh

Leh: बुद्ध पूर्णिमा पर अमित शाह ने किया पवित्र अवशेष प्रदर्शनी का उद्घाटन, पिपरहवा अवशेषों के होंगे दर्शन

अमर उजाला नेटवर्क, लेह Published by: Nikita Gupta Updated Fri, 01 May 2026 12:58 PM IST
विज्ञापन
सार

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने लेह में 2569वीं बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर भगवान गौतम बुद्ध के पवित्र अवशेषों की प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। ये अवशेष 2 से 14 मई तक लेह और जांस्कर में श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए रखे जाएंगे।

Amit Shah inaugurates exposition of holy Buddha relics in Leh
पवित्र अवशेषों को जिवेत्सल मैदान ले जाते बाैद्ध भिक्षु। - फोटो : सूचना विभाग
विज्ञापन

विस्तार

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को लद्दाख के लेह में 2569वीं बुद्ध पूर्णिमा समारोह के तहत भगवान बुद्ध के पवित्र अवशेषों की प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे शाह ने जिवेत्सल (फोटांग-चोगलामसर क्षेत्र) में आयोजित कार्यक्रम में पारंपरिक धार्मिक अनुष्ठानों के साथ प्रदर्शनी का शुभारंभ किया।

Trending Videos


उत्तर प्रदेश के पिपरहवा से प्राप्त तथागत बुद्ध के पवित्र अवशेष बुधवार को लेह लाए गए थे। कार्यक्रम के दौरान शाह ने अवशेषों के समक्ष श्रद्धा से नमन किया और मंडला व सुम्बा जैसे विशेष धार्मिक अनुष्ठानों में भाग लिया। इन अनुष्ठानों में बुद्ध की प्रतिमा, धर्मग्रंथों और स्तूप को अर्पण किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अनुष्ठानों के बाद गृह मंत्री ने बुद्ध प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर प्रदर्शनी का औपचारिक उद्घाटन किया। यह पवित्र अवशेष 2 से 10 मई तक जिवेत्सल में, 11-12 मई को जांस्कर में और 13-14 मई को लेह के धर्म केंद्र में श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए रखे जाएंगे जिसके बाद 15 मई को इन्हें वापस दिल्ली ले जाया जाएगा।

इस अवसर पर लेह शहर को भव्य रूप से सजाया गया है और बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहां पहुंच रहे हैं। इसके अलावा अमित शाह कारगिल में 10,000 लीटर प्रतिदिन क्षमता वाले डेयरी प्लांट की आधारशिला भी रखेंगे और दुग्ध उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए कई योजनाओं की शुरुआत करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed