Jammu: दो दिवसीय दौरे पर जम्मू पहुंचे भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन, आज कार्यकर्ताओं से करेंगे संवाद
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन दो दिवसीय दौरे पर जम्मू पहुंचे, जहां वे पार्टी के संगठनात्मक कार्यों की समीक्षा करेंगे और कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों के साथ बैठकें करेंगे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन सोमवार को दो दिवसीय दौरे पर जम्मू पहुंचे। जम्मू एयरपोर्ट पर पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह, जम्मू-कश्मीर भाजपा अध्यक्ष सत शर्मा, पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं जम्मू-कश्मीर प्रभारी तरुण चुघ समेत कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।
एयरपोर्ट से सीधे नितिन नवीन जम्मू के बाहरी क्षेत्र मिश्रीवाला पहुंचे, जहां उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं के सम्मेलन में हिस्सा लिया। इसके बाद वह त्रिकुटा नगर स्थित भाजपा मुख्यालय में पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक कर संगठनात्मक गतिविधियों और आगामी कार्यक्रमों की समीक्षा करेंगे।
शाम को उनके प्रसिद्ध रघुनाथ मंदिर में दर्शन करने और भाजपा के संस्थापक नेताओं में से एक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को श्रद्धांजलि अर्पित करने का भी कार्यक्रम है।
दौरे के दूसरे दिन मंगलवार को नितिन नवीन माता वैष्णो देवी के दर्शन करेंगे। इसके बाद वह डोगरा चौक में प्रेमनाथ डोगरा की प्रतिमा पर श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। साथ ही भाजपा सांसदों, विधायकों, पूर्व जनप्रतिनिधियों के साथ अलग-अलग बैठकें करेंगे और जम्मू के कन्वेंशन सेंटर में आयोजित 'युवा संवाद' कार्यक्रम में भी हिस्सा लेंगे।