फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Farooq Abdullah says Kashmiris' lives are being saved because of Pakistan.

श्रीनगर: 'पाकिस्तान कर रहा कश्मीरियों की रक्षा, केंद्र की नीयत ठीक नहीं', फारूक के बयान पर मचा सियासी बवाल

Sun, 25 Oct 2026 11:15 AM IST
Nikita Gupta अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर Published by: Nikita Gupta Updated Sun, 25 Oct 2026 11:15 AM IST
सार

नेशनल कॉन्फ्रेंस प्रमुख फारूक अब्दुल्ला ने पाकिस्तान द्वारा अंतरराष्ट्रीय मंचों पर कश्मीर मुद्दा उठाने को कश्मीरियों की रक्षा से जोड़ते हुए केंद्र सरकार की नीयत पर सवाल उठाए। उनके बयान पर भाजपा ने उन्हें राष्ट्रविरोधी करार दिया।

विज्ञापन
Farooq Abdullah says Kashmiris' lives are being saved because of Pakistan.
फारूक अब्दुल्ला - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

विवादित बोल के चलते चर्चा में रहने वाले नेशनल कॉन्फ्रेंस प्रमुख डॉ. फारूक अब्दुल्ला ने शनिवार को पाकिस्तान के हिमायत में बयान देकर जम्मू-कश्मीर समेत पूरे देश की राजनीति में विवाद खड़ा कर दिया। बारामुला में उन्होंने कहा, पड़ोसी देश पाकिस्तान की वजह से ही जम्मू-कश्मीर के लोगों की जान बच रही है।

विज्ञापन
Trending Videos

उन्होंने कहा, पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय मंचों पर कश्मीर मुद्दे को बार-बार उठाकर यहां के लोगों की 'रक्षा' कर रहा है। केंद्र की नीयत पर सवाल उठाते हुए उन्होंने लोगों से एकजुट होने का आह्वान किया। फारूक के बयान पर भाजपा नेताओं ने इसे देशद्रोही और राष्ट्रविरोधी करार दिया। उन्होंने फारूक पर पाकिस्तान के नैरेटिव को दोहराने का आरोप लगाया और जम्मू-कश्मीर में पाकिस्तान की भूमिका पर दिए गए उनके बयानों पर सवाल खड़े किए।

कांग्रेस नेताओं ने पाकिस्तान को लेकर फारूक की टिप्पणियों से असहमति जताई। साथ ही जम्मू-कश्मीर की राजनीतिक और प्रशासनिक स्थिति, खासकर राज्य का दर्जा बहाल न किए जाने को लेकर चिंता भी व्यक्त की। भाजपा प्रवक्ता आरपी सिंह ने कहा, फारूक को पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर के हालात देखने चाहिए। कहा कि अनुच्छेद 370 हटने के बाद कश्मीर लगातार विकास की राह पर तेजी से बढ़ रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये कहा फारूक ने
फारूक ने कहा, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कश्मीर मुद्दे को उठाने के पाकिस्तान के प्रयासों से भारत पर दबाव बन रहा है। कहा, आप दिल्ली से क्या उम्मीद कर सकते हैं? आपको उनके सामने खड़े होने और लड़ने का साहस जुटाना होगा। यदि आप ऐसा नहीं करते हैं, तो आपका नामोनिशान मिट जाएगा। आपका नाम-पहचान गायब हो जाएगी।

पड़ोसी पाकिस्तान लगातार उनके पीछे पड़ा हुआ है। वह हर जगह कहता है कि कश्मीर मुद्दे का समाधान नहीं हुआ है। वह हमारी रक्षा कर रहा है। अन्यथा उनकी (केंद्र) नीयत अच्छी नहीं है। वे कहते कुछ हैं लेकिन करते बिल्कुल अलग हैं। कहा, जम्मू-कश्मीर के लोगों ने कभी खुद के भारतीय होने से इन्कार नहीं किया। हमने बार-बार दोहराया कि हमारा विलय भारत में हुआ, महात्मा गांधी के भारत में, जवाहर लाल नेहरू के भारत में, मौलाना अबुल कलाम आजाद के भारत में। कहा, कभी नहीं सोचा था कि ऐसा दौर आएगा जब सत्ता के लिए हिंदू-मुस्लिम को आमने-सामने खड़ा कर दिया जाएगा।

विज्ञापन

फारूक का बयान देश की एकता और अखंडता के खिलाफ है। नेशनल कॉन्फ्रेंस हमेशा से देश विरोधी रही है। फारूक का दिया गया बयान पूरी तरह से देश विरोधी बयान है। उनके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। -सुनील शर्मा, नेता प्रतिपक्ष

डॉ. फारूक अब्दुल्ला का कश्मीर और पाकिस्तान को लेकर दिया गया बयान अत्यंत निंदनीय और दुर्भाग्यपूर्ण है। वास्तव में डॉ. फारूक ने देशद्रोह का कृत्य किया है। पाकिस्तान जम्मू-कश्मीर के लोगों का कातिल है। -रविंद्र रैना, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष, भाजपा

पाकिस्तान को भारत के आंतरिक मामलों में बोलने या हस्तक्षेप करने का कोई अधिकार नहीं है। जम्मू-कश्मीर भारत का अभिन्न अंग है। इससे जुड़े मामलों में बाहरी पक्ष का हस्तक्षेप स्वीकार्य नहीं है। डॉ. फारूक के बयान से कांग्रेस का कोई वास्ता नहीं है। -रविंदर शर्मा, कांग्रेस, प्रदेश प्रवक्ता

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed