फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Srinagar, Drug Smuggling, Three Arrested, Anantnag

Srinagar News: अनंतनाग में चरस और गांजा के साथ तीन गिरफ्तार

विज्ञापन
Srinagar, Drug Smuggling, Three Arrested, Anantnag
अनंतनाग। पुलिस ने तीन अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए नशा तस्करी के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। इनके कब्जे से चरस और गांजा बरामद किया गया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार पहली कार्रवाई हरनाग इलाके में की गई। यहां पुलिस पोस्ट खानबल की टीम ने नाका चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा। उसकी पहचान श्रीनगर के सफाकदल निवासी अदनान नजीर शूरा के रूप में हुई है। उसके कब्जे से लगभग 300 ग्राम गांजा बरामद किया गया।
विज्ञापन

दूसरी कार्रवाई मटन इलाके में हुई, जहां थाना मटन की टीम ने नाका चेकिंग के दौरान गोपालपोरा, मटन निवासी अली मोहम्मद शेख को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से लगभग 17.4 ग्राम चरस बरामद की गई। इसी तरह नतिपोरा इलाके में गश्त के दौरान संगम चौकी की पुलिस ने कुंदनपोरा निवासी शाहिद हुसैन को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से लगभग 5.22 ग्राम चरस बरामद हुई। तीनों मामलों में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed