Jammu kashmir Today Weather: तीन दिन की बर्फबारी के बाद घाटी में राहत, गुलमर्ग में ठंड की मार अब भी बरकरार
कश्मीर घाटी में तीन दिन की बर्फबारी के बाद मौसम साफ हुआ, गुलमर्ग में माइनस 9.8 डिग्री के साथ सबसे ठंडा तापमान दर्ज किया गया।
विस्तार
तीन दिन से घाटी में पहाड़ों के साथ मैदानी इलाकों में भी बर्फबारी हो रही थी। बुधवार सुबह तक हल्की बर्फबारी हुई। इसके बाद मौसम साफ हो गया। मंगलवार को कई जगह दिन का तापमान शून्य के पास था जो बुधवार को सामान्य स्तर पर पहुंच गया। घाटी में सबसे ठंडा शहर माइनस 9.8 डिग्री सेल्सियस के साथ गुलमर्ग दर्ज किया गया।मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 29-31 जनवरी को आमतौर पर मौसम सूखा रहेगा और 31 तारीख की शाम को आमतौर पर बादल छाए रहेंगे। 1-2 फरवरी को आमतौर पर बादल छाए रहेंगे और कुछ से लेकर काफी जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश या बर्फबारी होगी। 3-6 फरवरी को आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे।
मौसम विभाग ने यात्रियों और ट्रांसपोर्टरों को सलाह दी है कि वे संबंधित सड़क की स्थिति की पुष्टि करें और प्रशासन की सलाह का पालन करें। किसानों को भी जरूरी सलाह दी है। इसके अलावा बर्फ से ढके ऊंचे इलाकों में आम जनता से अनुरोध किया है कि वे ढलान वाले और हिमस्खलन वाले इलाकों में नहीं जाएं।बुधवार को श्रीनगर में अधिकतम तापमान 7.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 0.8 डिग्री कम है। वहीं न्यूनतम तापमान 0.1 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 1.0 डिग्री अधिक है। कश्मीर के प्रवेश द्वार काजीगुंड में अधिकतम तापमान 8.2 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 1.1 डिग्री अधिक है। न्यूनतम तापमान माइनस 4.3 डिग्री रहा जो सामान्य से 1.8 डिग्री कम है।
पहलगाम में अधिकतम तापमान 6.3 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 1.1 डिग्री अधिक है। न्यूनतम तापमान माइनस 6.4 डिग्री रहा जो सामान्य से 0.9 डिग्री कम है। गुलमर्ग में अधिकतम तापमान 0.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 0.2 डिग्री कम है, वहीं न्यूनतम तापमान माइनस 9.8 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 2.2 डिग्री कम है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.