सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Drang has become the top choice for tourists seeking relief from the heat.

Kashmir: कश्मीर की वादियों में सुकून तलाश रहे सैलानी, चिलचिलाती गर्मी के बीच द्रंग में ठंडक का अहसास

अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर Published by: Nikita Gupta Updated Mon, 15 Jun 2026 05:16 PM IST
विज्ञापन
सार

देश के कई हिस्सों में पड़ रही भीषण गर्मी के बीच बारामुला के द्रंग पर्यटन स्थल पर बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंच रहे हैं और यहां के ठंडे मौसम व प्राकृतिक सौंदर्य का आनंद ले रहे हैं। सैलानियों का कहना है कि द्रंग, गुलमर्ग और कश्मीर की खूबसूरती का कोई मुकाबला नहीं है और यह गर्मी से राहत पाने के लिए बेहतरीन जगह है।

Drang has become the top choice for tourists seeking relief from the heat.
पर्यटक
विज्ञापन

विस्तार

देश के कई हिस्सों में आसमान से बरसती आग और भीषण गर्मी के बीच, उत्तरी कश्मीर के बारामुला जिले के टंगमर्ग में स्थित प्रसिद्ध पर्यटन स्थल द्रंग सैलानियों के लिए एक नया और ताजा सुकून देने वाला ठिकाना बनकर उभरा है। चिलचिलाती धूप से परेशान होकर कश्मीर घाटी पहुंच रहे पर्यटक यहां के ठंडे मौसम, खूबसूरत नजारों और शांत वातावरण का जमकर लुत्फ उठा रहे हैं, जो उनके इस सफर को हमेशा के लिए यादगार बना रहा है।

पंजाब के लुधियाना से कश्मीर घूमने आईं तनवीर कौर ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए बताया कि द्रंग, गुलमर्ग, पहलगाम और श्रीनगर की खूबसूरती ने उनका दिल जीत लिया है। उन्होंने कहा कि कश्मीर का सचमुच कोई मुकाबला नहीं है और देश के बाकी हिस्सों में पड़ रही भीषण गर्मी से बचने के लिए इससे बेहतर कोई जगह नहीं हो सकती। उन्होंने दूसरों से भी कश्मीर के इस अनोखे आकर्षण का अनुभव करने की अपील की।वहीं, हरियाणा से अपने आठ लोगों के समूह के साथ आईं सोनल ने कश्मीर को धरती का स्वर्ग बताते हुए कहा कि यहां का अनुभव उनकी उम्मीदों से कहीं बढ़कर रहा है। द्रंग वॉटरफॉल के बारे में सोशल मीडिया रील्स पर बड़ा सुना था और देखा भी था लेकिन जो नज़ारे यहां आकर देखने को मिले वैसा अनुभव और कहीं नहीं मिलता। उन्होंने यहां के शानदार मौसम और स्थानीय लोगों के मिलनसार व्यवहार की तारीफ करते हुए कहा कि जिसने कश्मीर नहीं देखा, उसने एक अद्भुत अनुभव को मिस कर दिया। उनके समूह के अन्य सदस्यों ने भी इस बात का समर्थन करते हुए कहा कि बाहर लोग कश्मीर के बारे में चाहे जो भी सुनें, लेकिन हकीकत बिल्कुल अलग और बेहद खूबसूरत है।

टंगमर्ग से करीब 3 किलोमीटर और विश्व प्रसिद्ध गुलमर्ग से लगभग 16 किलोमीटर दूर स्थित द्रंग अपनी मखमली हरियाली और कांच की तरह साफ बहते झरने के लिए जाना जाता है। यह खूबसूरत जगह जहां गर्मियों में अपने ठंडे और सुहावने मिजाज से पर्यटकों को लुभाती है, वहीं सर्दियों में इसके झरने का पानी जम जाने से बनने वाली बर्फ की खूबसूरत कलाकृतियां देश भर के पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करती हैं।

देश के कई हिस्सों में पड़ रही भीषण गर्मी के बीच बारामुला के द्रंग पर्यटन स्थल पर बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंच रहे हैं और यहां के ठंडे मौसम व प्राकृतिक सौंदर्य का आनंद ले रहे हैं। सैलानियों का कहना है कि द्रंग, गुलमर्ग और कश्मीर की खूबसूरती का कोई मुकाबला नहीं है और यह गर्मी से राहत पाने के लिए बेहतरीन जगह है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed