सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Tourist bus overturns in jammu Kashmir five injured Srinagar,

Srinagar Road Accident: गुलमर्ग के पास बड़ा हादसा, टूरिस्ट बस पलटी, पांच यात्री घायल

अमर उजाला, नेटवर्क श्रीनगर Published by: Nikita Gupta Updated Wed, 17 Jun 2026 12:45 PM IST
विज्ञापन
सार

जम्मू-कश्मीर के बारामुला जिले के टंगमर्ग में एक टूरिस्ट बस पलटने से चार पर्यटकों सहित पांच लोग घायल हो गए।

Tourist bus overturns in jammu Kashmir five injured Srinagar,
Accident Demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

जम्मू-कश्मीर के बारामुला जिले के टंगमर्ग इलाके में बुधवार को एक टूरिस्ट बस के पलट जाने से पांच लोग घायल हो गए। अधिकारियों के अनुसार घायलों में चार पर्यटक और एक स्थानीय चालक शामिल हैं। यह हादसा टंगमर्ग के मुख्य बाजार क्षेत्र में हुआ जो प्रसिद्ध स्की रिसॉर्ट गुलमर्ग के पास स्थित है। बताया जा रहा है कि बस अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। सभी घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। पुलिस और प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed