सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Farooq Abdullah claims lack of support within INDIA bloc on restoration of jammu kashmir statehood

फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान: गठबंधन से नहीं मिल रहा राज्य दर्जा बहाली को समर्थन, कांग्रेस पर साधा निशाना

अमर उजाला नेटवर्क, पुलवामा Published by: Nikita Gupta Updated Fri, 01 May 2026 02:10 PM IST
विज्ञापन
सार

फारूक अब्दुल्ला ने कहा कि जम्मू-कश्मीर के राज्य दर्जे की बहाली को लेकर इंडिया गठबंधन, खासकर कांग्रेस से अपेक्षित समर्थन नहीं मिल रहा है और इस मुद्दे पर एकजुटता की कमी है।

Farooq Abdullah claims lack of support within INDIA bloc on restoration of jammu kashmir statehood
फारूक अब्दुल्ला - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार

नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला ने कहा है कि जम्मू-कश्मीर की राज्य का दर्जा बहाल करने के मुद्दे पर इंडिया गठबंधन, खासकर कांग्रेस से अपेक्षित समर्थन नहीं मिल रहा है।

Trending Videos


एक साक्षात्कार में उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी इंडिया गठबंधन का हिस्सा बनी हुई है, लेकिन गठबंधन इस मुद्दे पर एकजुट और मजबूत रुख अपनाने में विफल रहा है। जम्मू-कश्मीर के मुद्दों पर ठोस और संयुक्त रणनीति की कमी सबसे बड़ी समस्या है।
विज्ञापन
विज्ञापन


फारूक अब्दुल्ला ने कहा कि गठबंधन को केवल चुनावी मंच नहीं रहना चाहिए बल्कि देश और जम्मू-कश्मीर के भविष्य जैसे मुद्दों पर नियमित रूप से बैठकें करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि विपक्ष अभी तक ऐसा नेतृत्व नहीं दे पाया है जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चुनौतियों का प्रभावी ढंग से मुकाबला कर सके।

केंद्र सरकार पर भरोसा जताते हुए कहा कि राज्य का दर्जा बहाल करने का आश्वासन प्रधानमंत्री और गृह मंत्री दोनों ने दिया है और उम्मीद है कि चुनावी प्रक्रियाएं पूरी होने के बाद इस दिशा में निर्णय लिया जाएगा।

साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि यदि बार-बार दिए गए आश्वासनों के बावजूद राज्य का दर्जा बहाल नहीं होता है, तो उनकी पार्टी कानूनी विकल्पों पर भी विचार कर सकती है और सुप्रीम कोर्ट का रुख किया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed