फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   final day of the Jammu & Kashmir Assembly NC and BJP clash over the salary bill

जम्मू-कश्मीर विधानसभा में आखिरी दिन घमासान: वेतन बिल पर नेकां-भाजपा भिड़े, आप विधायक मेहराज मलिक सदन से बाहर

Wed, 30 Sep 2026 12:37 PM IST
Nikita Gupta अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर Published by: Nikita Gupta Updated Wed, 30 Sep 2026 12:37 PM IST
सार

जम्मू-कश्मीर विधानसभा के अंतिम दिन विधायकों के वेतन बढ़ाने वाले बिल को वापस लेने के मुद्दे पर नेकां और भाजपा विधायकों के बीच बहस हुई जिसे स्पीकर ने हस्तक्षेप कर शांत कराया।

विज्ञापन
final day of the Jammu & Kashmir Assembly NC and BJP clash over the salary bill
जम्मू-कश्मीर विधानसभा सत्र - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

जम्मू-कश्मीर विधानसभा के अंतिम दिन बुधवार को सदन की कार्यवाही के दौरान कई मुद्दों पर हंगामा देखने को मिला। विधायकों की सैलरी बढ़ाने वाले बिल को वापस लिए जाने के मुद्दे पर नेशनल कॉन्फ्रेंस (एनसी) और भाजपा विधायकों के बीच तीखी बहस हुई। वहीं, प्रश्नकाल के दौरान बोलने का मौका नहीं मिलने पर आप विधायक मेहराज मलिक वेल में पहुंच गए, जिसके बाद स्पीकर के निर्देश पर उन्हें मार्शलों ने सदन से बाहर कर दिया।

विज्ञापन

वेतन बिल को लेकर नेकां और भाजपा आमने-सामने
सदन की कार्यवाही शुरू होते ही पहलगाम से नेकां विधायक अल्ताफ कल्लू ने विधायकों और मंत्रियों के वेतन में बढ़ोतरी से जुड़े बिल को वापस लिए जाने का मुद्दा उठाया। उन्होंने भाजपा पर आरोप लगाया कि तीन लाख रुपये वेतन की मांग पूरी नहीं होने के कारण उसने बिल का विरोध किया। कल्लू ने कहा कि भाजपा के विधायकों ने पहले दस्तावेज पर हस्ताक्षर किए थे, लेकिन सदन में इस मुद्दे पर अलग रुख अपनाया गया।

शाम लाल शर्मा ने किया पलटवार
भाजपा विधायक शाम लाल शर्मा ने कल्लू के आरोपों का विरोध करते हुए कहा कि भाजपा ने बिल को खारिज नहीं किया था, बल्कि सरकार ने इसे वापस लिया था। शर्मा ने कहा कि भाजपा का सुझाव था कि विधायकों का वेतन बढ़ाने के बजाय इन पैसों का इस्तेमाल दिहाड़ी मजदूरों, जरूरत के आधार पर काम कर रहे कैजुअल कर्मचारियों और विभिन्न समेकित योजनाओं के तहत काम कर रहे कर्मचारियों के लिए किया जाए। बहस बढ़ने पर शर्मा ने कल्लू से कहा कि सदन में इस मुद्दे पर राजनीति न की जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

स्पीकर ने मामला आगे बढ़ाने से रोका
विवाद बढ़ता देख विधानसभा अध्यक्ष अब्दुल रहीम राथर ने हस्तक्षेप किया। उन्होंने कहा कि यह मामला मंगलवार को ही समाप्त हो चुका है और अब इसे दोबारा सदन में उठाने का कोई मतलब नहीं है। इसके बाद सदन की कार्यवाही आगे बढ़ी और प्रश्नकाल शुरू हुआ।

अनियंत्रित सोशल मीडिया पर मीडिया नीति बनाने की तैयारी
सदन में अनियंत्रित सोशल मीडिया के इस्तेमाल का मुद्दा भी उठा। कई विधायकों ने ऐसे सोशल मीडिया यूजर्स पर प्रतिबंध लगाने की मांग की।

मंत्री सकीना इटू ने बताया कि इस मुद्दे की जांच के लिए विधायक अली मोहम्मद सागर की अध्यक्षता में एक समिति गठित की गई है। उन्होंने कहा कि समिति ने सूचना विभाग को व्यापक मीडिया नीति तैयार करने का जिम्मा दिया है, जिसे चार महीने के भीतर तैयार किया जाना है।

बोलने का मौका नहीं मिलने पर वेल में पहुंचे मेहराज मलिक
प्रश्नकाल के दौरान डोडा से आप विधायक मेहराज मलिक बोलने का अवसर नहीं मिलने से नाराज होकर सदन के वेल में पहुंच गए। वह अपनी बात रखने की कोशिश करते रहे और इस दौरान नेकां विधायकों से भी बातचीत करते दिखाई दिए।

विज्ञापन

स्पीकर ने उन्हें वेल से हटने को कहा। विरोध जारी रहने पर उन्होंने मार्शलों को मलिक को सदन से बाहर ले जाने का निर्देश दिया। इसके बाद मार्शलों ने आप विधायक को सदन से बाहर कर दिया।

सुरक्षा हटाए जाने का भी उठाया था मुद्दा
मेहराज मलिक ने इससे पहले आरोप लगाया था कि विधानसभा सत्र से पहले उनका एस्कॉर्ट और ड्राइवर हटा लिया गया और बाद में उन्हें दिए गए दो पीएसओ भी वापस बुला लिए गए।

उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए कहा था कि वह जम्मू-कश्मीर विधानसभा के एकमात्र ऐसे विधायक हैं, जिनके पास एस्कॉर्ट, ड्राइवर और पीएसओ नहीं हैं। मलिक ने अपनी सुरक्षा को लेकर उपराज्यपाल मनोज सिन्हा और पुलिस महानिदेशक नलिन प्रभात को जिम्मेदार ठहराने की बात भी कही थी।

अंतिम दिन सदन में नहीं पहुंचे उमर अब्दुल्ला
मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला अंतिम दिन विधानसभा की कार्यवाही में शामिल नहीं हुए। वह इंडिया ब्लॉक की बैठक में शामिल होने के लिए दिल्ली रवाना हो गए। फारूक अब्दुल्ला माकपा नेता एमवाई तारिगामी और जम्मू-कश्मीर कांग्रेस के कुछ नेताओं के भी बैठक में शामिल नहीं होने की संभावना जताई गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed