फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Fresh Snowfall in Kilshay Top, Razdan Pass; Bandipora-Gurez Road Closed

सफेद चादर में लिपटे पहाड़: किलशे टॉप से राजदान पास तक बर्फबारी, गुरेज जाने वाली सड़क बंद; तापमान में भी गिरावट

Wed, 14 Oct 2026 11:33 AM IST
Nikita Gupta अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर Published by: Nikita Gupta Updated Wed, 14 Oct 2026 11:33 AM IST
सार

उत्तरी कश्मीर के किलशे टॉप और राजदान पास पर ताजा बर्फबारी के चलते 85 किलोमीटर लंबा बांदीपोरा-गुरेज मार्ग बंद कर दिया गया है, जिससे गुरेज घाटी का सड़क संपर्क प्रभावित हुआ है।

विज्ञापन
Fresh Snowfall in Kilshay Top, Razdan Pass; Bandipora-Gurez Road Closed
पहाड़ों पे बर्फबारी - फोटो : संवाद

विस्तार

उत्तरी कश्मीर के बांदीपोरा जिले में मंगलवार शाम ऊंचाई वाले इलाकों में ताजा बर्फबारी हुई। तुलैल घाटी के किलशे टॉप और राजदान पास पर बर्फ गिरने से क्षेत्र में ठंड बढ़ गई है। वहीं, बर्फबारी के चलते 85 किलोमीटर लंबी बांदीपोरा-गुरेज सड़क पर वाहनों की आवाजाही बंद कर दी गई है।

विज्ञापन

Trending Videos

नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास स्थित तुलैल घाटी के ऊपरी इलाकों में भारी बर्फबारी होने की सूचना है। इसके अलावा राजदान पास पर भी बर्फ गिरने से सड़क पर यातायात प्रभावित हुआ है। करीब 3,558 मीटर की ऊंचाई पर स्थित राजदान पास गुरेज घाटी को कश्मीर के बाकी हिस्सों से जोड़ने वाला एकमात्र सड़क मार्ग है। ऐसे में इस मार्ग के बंद होने से गुरेज घाटी का सड़क संपर्क प्रभावित हो गया है।

बर्फबारी के बाद पहाड़ी इलाकों में तापमान में और गिरावट दर्ज की गई है। इससे क्षेत्र में सर्दी का असर बढ़ने लगा है। अधिकारियों की ओर से सड़क की स्थिति का आकलन किए जाने के बाद ही यातायात बहाल करने पर फैसला लिया जाएगा।

प्रशासन ने यात्रियों को सड़क की स्थिति से जुड़ी ताजा जानकारी लेने की सलाह दी है। साथ ही, मार्ग को सुरक्षित घोषित किए जाने तक इस सड़क पर यात्रा करने से बचने की अपील की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed