फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   GoC 14 corps reviews operational preparedness of troops in Siachen sector in Ladakh

Leh-Ladakh: माइनस तापमान और मुश्किल हालात के बीच डटे जवान, सियाचिन में जीओसी ने लिया तैयारियों का जायजा

Mon, 17 Aug 2026 04:49 PM IST
Nikita Gupta अमर उजाला नेटवर्क, लेह
अमर उजाला नेटवर्क, लेह Published by: Nikita Gupta Updated Mon, 17 Aug 2026 04:49 PM IST
सार

फायर एंड फ्यूरी कोर के जीओसी लेफ्टिनेंट जनरल मदनराज पांडे ने सियाचिन ग्लेशियर का दौरा कर तैनात जवानों की ऑपरेशनल तैयारियों का जायजा लिया।

विज्ञापन
GoC 14 corps reviews operational preparedness of troops in Siachen sector in Ladakh
सियाचिन वॉर मेमोरियल - फोटो : samvad

विस्तार

फायर एंड फ्यूरी कोर के जनरल ऑफिसर कमांडिंग (जीओसी) लेफ्टिनेंट जनरल मदनराज पांडे ने सोमवार को लद्दाख के सियाचिन ग्लेशियर क्षेत्र का दौरा किया। उन्होंने दुनिया के सबसे ऊंचे युद्धक्षेत्र में तैनात भारतीय सेना के जवानों की अभियानगत तैयारियों और परिचालन क्षमता का जायजा लिया।

विज्ञापन

दौरे के दौरान लेफ्टिनेंट जनरल पांडे ने अग्रिम इलाकों में तैनात जवानों से बातचीत की और विषम भौगोलिक परिस्थितियों और बेहद कठिन मौसम में उनके उच्च मनोबल, पेशेवर क्षमता और दृढ़ता की सराहना की।

फायर एंड फ्यूरी कोर ने सोशल मीडिया पर बताया कि कोर कमांडर ने सियाचिन में तैनात सैनिकों के साथ बातचीत कर उनकी परिचालन तैयारियों की समीक्षा की।

ऑपरेशनल तैयारियों पर जोर
लेफ्टिनेंट जनरल पांडे ने सभी रैंकों के जवानों को अभियानगत तैयारियों के उच्चतम मानकों को बनाए रखने, अनुशासन और पेशेवर उत्कृष्टता पर लगातार ध्यान देने के लिए प्रेरित किया।

सेना ने कहा कि इस दौरे का उद्देश्य सियाचिन जैसे चुनौतीपूर्ण और ऊंचाई वाले क्षेत्र में तैनात सैनिकों की तैयारियों का आकलन करना था। साथ ही सैनिकों को हर परिस्थिति में प्रभावी ढंग से काम करने और देश की सुरक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता बनाए रखने के लिए प्रोत्साहित करना भी दौरे का अहम उद्देश्य रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed