सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   International Film Festival First Time in Jammu Kashmir

Srinagar News: जम्मू-कश्मीर में पहली बार अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव, 7 से 11 सितंबर तक श्रीनगर में जुटेंगे दिग्गज

विज्ञापन
International Film Festival First Time in Jammu Kashmir
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर को फिल्म और संस्कृति का नया हब बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए सरकार ने पहले अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव जम्मू-कश्मीर के आयोजन को मंजूरी दी है। यह महोत्सव 7 से 11 सितंबर 2026 तक एसकेआईसीसी और अन्य प्रमुख स्थलों पर होगा। सूचना एवं जनसंपर्क निदेशालय जम्मू-कश्मीर और राष्ट्रीय फिल्म विकास निगम मिलकर इस भव्य आयोजन को कराएंगे।
अधिकारियों ने बताया कि महोत्सव का मकसद सिनेमाई प्रतिभा को मंच देना, सांस्कृतिक आदान-प्रदान बढ़ाना और जम्मू-कश्मीर को फिल्म शूटिंग व पर्यटन के लिए पसंदीदा जगह के तौर पर पेश करना है। पांच दिन चलने वाले इस महोत्सव में देश-विदेश के बड़े फिल्म निर्माता, निर्देशक, अभिनेता, आलोचक और सिनेमा प्रेमी हिस्सा लेंगे। यहां राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय फिल्मों की स्क्रीनिंग, पैनल चर्चा, मास्टर क्लास, इंटरैक्टिव सेशन और सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

फिल्म जगत से जुड़े लोगों के लिए नेटवर्किंग के भी खास मौके मिलेंगे। सरकार का मानना है कि इस आयोजन से स्थानीय कलाकारों और उभरते फिल्म मेकर्स को बड़ा मंच मिलेगा। कश्मीरी फिल्म जगत को ग्लोबल सिनेमा इंडस्ट्री से जुड़ने का मौका मिलेगा। साथ ही पर्यटन, रचनात्मक उद्योग और युवाओं के लिए रोजगार के नए रास्ते खुलेंगे। यह महोत्सव केंद्र शासित प्रदेश के सांस्कृतिक कैलेंडर का बड़ा आयोजन होगा और जम्मू-कश्मीर की फिल्म निर्माण व रचनात्मक अभिव्यक्ति की नई पहचान बनाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed