सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Srinagar, World Cycle Day, CM Umar Abdullah, CYCLOTHONE

Srinagar News: विश्व साइकिल दिवस पर सीएम ने साइक्लोथॉन को दिखाई हरी झंडी

विज्ञापन
Srinagar, World Cycle Day, CM Umar Abdullah, CYCLOTHONE
विश्व साइकिल दिवस पर श्रीनगर के रॉयल स्प्रिंग्स गोल्फ कोर्स में साइक्लोथॉन 2026 के दौरान प्रतिभ - फोटो : Archive
विज्ञापन
- जम्मू साइक्लोथॉन'''' अभियान का किया शुभारंभ, जर्सी भी लांच की

अमर उजाला ब्यूरो
श्रीनगर। मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने बुधवार को विश्व साइकिल दिवस पर श्रीनगर के प्रसिद्ध रॉयल स्प्रिंग्स गोल्फ कोर्स से साइक्लोथॉन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस आयोजन के माध्यम से सीएम ने जम्मू-कश्मीर के युवाओं में फिटनेस, स्वस्थ जीवन शैली और खेल संस्कृति को बढ़ावा देने के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता को एक बार फिर दोहराया।


इस साइक्लोथॉन का आयोजन जम्मू-कश्मीर स्पोर्ट्स काउंसिल द्वारा अपनी प्रमुख पहल माई यूथ माय प्राइड के तहत किया गया था। इस कार्यक्रम में कश्मीर घाटी के विभिन्न हिस्सों से आए साइकिल चालकों, युवाओं, छात्रों और खेल प्रेमियों ने भारी संख्या में और बड़े उत्साह के साथ भाग लिया। इस विशेष अवसर पर मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने आगामी जम्मू साइक्लोथॉन के आधिकारिक शुभंकर, जर्सी और प्रचार अभियान का शुभारंभ किया और इसकी तारीखों की घोषणा भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने एक बड़ा एलान करते हुए कहा कि आगामी कश्मीर साइक्लोथॉन को अब राष्ट्रीय स्तर के आयोजन के रूप में आयोजित किया जाएगा। इसका मुख्य उद्देश्य देश भर के साइकिल चालकों को आकर्षित करना और जम्मू-कश्मीर को एडवेंचर (साहसिक पर्यटन) तथा खेल गतिविधियों के एक प्रमुख केंद्र के रूप में स्थापित करना है।
विज्ञापन
Trending Videos

आयोजन के दौरान प्रतिभागियों से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री ने साइकिलिंग के प्रति युवाओं में बढ़ते रुझान की सराहना की। उन्होंने शारीरिक और मानसिक कल्याण को बेहतर बनाए रखने के लिए एक सक्रिय जीवन शैली अपनाने पर जोर दिया। मुख्यमंत्री ने कहा, साइकिल चलाना न केवल परिवहन का एक पर्यावरण-अनुकूल और टिकाऊ माध्यम है, बल्कि यह सार्वजनिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने और पर्यावरण संरक्षण के प्रयासों में भी महत्वपूर्ण योगदान देता


मुख्यमंत्री ने युवाओं को खेलों और मनोरंजक गतिविधियों से जोड़ने के लिए युवा सेवा एवं खेल विभाग और जेएंडके स्पोर्ट्स काउंसिल के प्रयासों की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन न केवल फिटनेस को बढ़ावा देते हैं, बल्कि सामुदायिक जुड़ाव को मजबूत करते हैं और महत्वपूर्ण सामाजिक मुद्दों पर जागरूकता भी पैदा करते हैं। इस साइक्लोथॉन का मुख्य उद्देश्य युवाओं को सुस्त जीवन शैली, मादक द्रव्यों के सेवन (ड्रग्स) और मोबाइल-लैपटॉप के अत्यधिक इस्तेमाल (स्क्रीन टाइम) से दूर रखना था।



यह जागरूकता साइकिल रैली रॉयल स्प्रिंग्स गोल्फ कोर्स से शुरू होकर फोरशोर रोड पर स्थित ''डक पार्क'' तक गई जिसमें प्रतिभागियों ने लगभग 20 किलोमीटर की दूरी तय की। इस कार्यक्रम में विभिन्न आयु वर्ग के सैकड़ों लोगों ने हिस्सा लिया और यह रैली शहर के निर्धारित मार्गों से होते हुए गुजरी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के साथ सतीश शर्मा (युवा सेवा और खेल मंत्री), नासिर असलम वानी (मुख्यमंत्री के सलाहकार), धीरज गुप्ता (मुख्यमंत्री के अतिरिक्त मुख्य सचिव), शाहिद इकबाल चौधरी (आयुक्त सचिव, युवा सेवा और खेल), हारिस अहमद हांडू (सचिव, आरएसजीसी), नुजहत गुल (सचिव, जेएंडके स्पोर्ट्स काउंसिल) तथा प्रशासन और खेल विभाग के कई अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
पर्यटन को बढ़ावा देने में भी मदद मिलती है : नासिर असलम
साइक्लोथॉन के दौरान मुख्यमंत्री के सलाहकार नासिर असलम ने कहा कि यह एक बहुत अच्छी पहल है। हम जम्मू और कश्मीर में खेल गतिविधियों और इस तरह के आयोजनों को बढ़ावा देने की कोशिश कर रहे हैं। जैसा कि आपने देखा है, इससे पहले एक गोल्फ प्रतियोगिता आयोजित की गई थी। उससे पहले हमने एक मैराथन का आयोजन किया था, और अब हम इस साइक्लोथॉन का आयोजन कर रहे हैं। इससे पर्यटन को बढ़ावा देने में भी मदद मिलती है।
पीड़ितों को मुख्यधारा में वापस लाएंगे : सतीश शर्मा

खेल मंत्री सतीश शर्मा ने कहा कि हमने पिछले 30 साल देखे हैं, जो हमने देखा है, वैसा किसी दुश्मन ने भी नहीं देखा होगा। हमने कई मुश्किलों और बहुत सी कठिनाइयों का सामना किया है। जो सबसे बड़ी समस्याओं में से एक उभरकर सामने आई है, वह है नशीले पदार्थ। इसी विषय को ध्यान में रखते हुए, विश्व साइकिल दिवस के अवसर पर हमने इन चुनौतियों को उजागर किया है। नशाु मुक्त जम्मू कश्मीर के लिए हर कार्य करेंगे। पीड़ितों को मुख्यधारा में वापस लाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed