{"_id":"6a66608ed2a9d0f4e106707b","slug":"jammu-and-kashmir-news-srinagar-news-c-10-jam1005-970772-2026-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Srinagar News: ब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Srinagar News: ब
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। अमरनाथ यात्रा में श्रद्धालु हर हर महादेव और बम-बम भोले के जयकारों के बीच रविवार तड़के 4474 श्रद्धालुओं का जत्था रवाना हुआ। 93 बसों, 26 मिनी बसों और 47 कारों (कुल 166 वाहन) में सवार श्रद्धालुओं के काफिले को कड़े सुरक्षा घेरे में आगे के सफर के लिए रवाना किया गया। काफिले के आगे और पीछे सुरक्षा बलों की गाड़ियां एस्कॉर्ट कर रही हैं। संवेदनशील इलाकों और पहाड़ी मोड़ पर अतिरिक्त बल तैनात किए गए हैं।
मंडलायुक्त रमेश कुमार ने बताया कि बालटाल मार्ग की ढलान और दुर्गम रास्तों को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने पूरे रूट पर त्वरित राहत दल, एंबुलेंस और मेडिकल कैंप स्थापित किए हैं। मार्ग में जगह-जगह लंगर आयोजकों ने श्रद्धालुओं के लिए खाने-पीने और विश्राम के पुख्ता इंतजाम किए हैं। दूसरे राज्यों से आए श्रद्धालुओं को सुरक्षाबलों और प्रशासन के इंतजामों के कारण किसी प्रकार की असुविधा नहीं होगी। पूरे काफिले की रियल-टाइम ट्रैकिंग आरएफआईडी टैग और ड्रोन कैमरों से की जा रही है।