{"_id":"6a6f394ee020e76d140d0bbe","slug":"jammu-and-kashmir-news-srinagar-news-c-10-1-agr1010-976323-2026-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Srinagar News: विधायक बांदीपोरा ने आधुनिक लाइब्रेरी की रखी आधारशिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Srinagar News: विधायक बांदीपोरा ने आधुनिक लाइब्रेरी की रखी आधारशिला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- छात्रों को डिजिटल सुविधाओं के साथ मिलेगी बेहतर पढ़ाई की जगह
संवाद न्यूज एजेंसी
बांदीपोरा। बांदीपोरा में शैक्षिक ढांचे को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए विधायक निजामुद्दीन भट ने रविवार को कलूसा में नए तहसील लाइब्रेरी की आधारशिला रखी। करीब पांच करोड़ की लागत से बनने वाली इस लाइब्रेरी से छात्रों, शोधकर्ताओं और स्थानीय लोगों को किताबों, अध्ययन सामग्री और आधुनिक रीडिंग सुविधा तक बेहतर पहुंच मिलेगी।
परियोजना का उद्घाटन करने के बाद भट ने कहा कि यह लाइब्रेरी युवाओं के लिए खासकर अल्पसंख्यक और अन्य वंचित वर्गों के छात्रों के लिए एक महत्वपूर्ण शैक्षिक संसाधन बनेगी। यहां उन्हें पढ़ाई और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए अनुकूल माहौल मिलेगा। इसमें कंप्यूटर लैब, इंटरनेट सुविधा और अन्य तकनीक आधारित लर्निंग रिसोर्स भी होंगे, ताकि डिजिटल युग में छात्रों की जरूरतें पूरी हो सकें। विधायक ने कहा कि यह पहल सरकार की शिक्षा के ढांचे को मजबूत करने और समाज के सभी वर्गों को समान अवसर देने की प्रतिबद्धता को दर्शाती है। आधारशिला रखने के कार्यक्रम में स्थानीय अधिकारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद थे।