सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   jammu kashmir news

Srinagar News: बारामुला क्रिकेट फोरम ने डार समेत स्टार खिलाड़ियों को किया सम्मानित

विज्ञापन
jammu kashmir news
विज्ञापन
बारामुला। बारामुला क्रिकेट फोरम ने बुधवार को क्षेत्र में क्रिकेट को बढ़ावा देने और उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया। इसमें आकिब नबी डार भी शामिल हैं। इसके लिए समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में 19 इन्फैंट्री डिवीजन के जनरल ऑफिसर कमांडिंग मेजर जनरल मनोज जोशी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।
Trending Videos

इस अवसर पर बारामुला के उभरते हुए क्रिकेटर आकिब नबी डार को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। उन्होंने अपने शानदार प्रदर्शन के चलते राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाई है। प्रतिष्ठित रणजी ट्रॉफी में मैन ऑफ द सीरीज का खिताब हासिल कर अपने कॅरिअर में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा हिलाल अहमद जरगर और मुजफ्फर मट्टू को भी क्षेत्र में क्रिकेट के विकास और प्रचार-प्रसार में उनके अहम योगदान के लिए सम्मानित किया गया। महिला खेलों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से महिला क्रिकेट टीम की खिलाड़ियों को भी प्रमाण पत्र वितरित किए गए। इससे उनके प्रयासों और खेल में बढ़ती भागीदारी को सराहा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed