Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ यात्रा से पहले तैयारियों की समीक्षा, बालटाल में एलजी सिन्हा ने दिए सख्त निर्देश
जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने गांदरबल के बालटाल बेस कैंप में अमरनाथ यात्रा की तैयारियों की समीक्षा की।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने रविवार को गांदरबल जिले के बालटाल बेस कैंप में आगामी अमरनाथ यात्रा की तैयारियों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था, बुनियादी ढांचे और अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया और संबंधित विभागों को सभी सुविधाएं समय पर सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
एलजी ने कहा कि उनका उद्देश्य है कि हर श्रद्धालु को सुरक्षित, सुव्यवस्थित और सहज यात्रा का अनुभव मिले, जिससे यह आध्यात्मिक यात्रा सभी के लिए यादगार बन सके।
बैठक में सफाई व्यवस्था, स्वास्थ्य सेवाएं, यातायात प्रबंधन, पार्किंग, पेयजल, बिजली आपूर्ति, आपदा प्रबंधन, रजिस्ट्रेशन काउंटर और अन्य सुविधाओं पर विस्तार से चर्चा की गई।
सुरक्षा को लेकर एलजी ने पुलिस और अन्य एजेंसियों को उच्च सतर्कता बनाए रखने और मजबूत समन्वय सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने यात्रियों की सुविधा के लिए ऑन-द-स्पॉट रजिस्ट्रेशन काउंटर बढ़ाने पर भी जोर दिया। अधिकारियों ने बताया कि बैठक में जिला प्रशासन और पुलिस अधिकारियों ने यात्रा की तैयारियों और सुरक्षा योजना को लेकर विस्तृत प्रस्तुति दी।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.