सोपोर में सुरक्षाबलों का बड़ी कामयाबी: AK-47 समेत हथियारों का जखीरा बरामद, तलाशी अभियान जारी
सोपोर के वारपोरा इलाके में सुरक्षाबलों ने संयुक्त अभियान के दौरान एके-47 राइफल, ग्रेनेड और अन्य हथियारों का जखीरा बरामद किया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू-कश्मीर के बारामुला जिले के सोपोर के वारपोरा इलाके में सोमवार को सुरक्षाबलों ने संयुक्त अभियान के दौरान हथियार और गोला-बारूद का एक जखीरा बरामद किया। यह कार्रवाई सोपोर पुलिस और 22 राष्ट्रीय राइफल्स (आरआर) ने खुफिया सूचना के आधार पर संयुक्त रूप से की।
सुरक्षा एजेंसियों को सूचना मिली थी कि वारपोरा क्षेत्र में संदिग्ध सामग्री छिपाकर रखी गई है। इसके बाद पूरे इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू किया गया। तलाशी के दौरान सुरक्षा बलों ने एक एके-47 राइफल, कई ग्रेनेड और मैगजीन बरामद किए।
सूत्रों के अनुसार इलाके में अभी भी घेराबंदी और तलाशी अभियान जारी है। सुरक्षाबल आसपास के क्षेत्रों में भी गहन तलाशी ले रहे हैं ताकि यदि कोई अन्य हथियार या संदिग्ध सामग्री मौजूद हो तो उसे भी बरामद किया जा सके।
अभियान के मद्देनजर वारपोरा और आसपास के इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। फिलहाल मामले में आगे की जांच जारी है और सुरक्षा एजेंसियां पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए हैं।