पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Srinagar, Season Hottest Day, Temperature Increased

Srinagar News: घाटी में पारा बढ़ा, सीजन का सबसे गर्म दिन रहा

विज्ञापन
Srinagar, Season Hottest Day, Temperature Increased
- श्रीनगर में अधिकतम तापमान 33.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
श्रीनगर। घाटी में सुबह से तेज धूप रही जिससे दिन का पारा और बढ़ गया। श्रीनगर में रविवार सीजन का सबसे गर्म दिन रहा। अधिकतम तापमान 33.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 3.8 डिग्री अधिक है। वहीं न्यूनतम तापमान 19.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 2.6 डिग्री अधिक है।
कश्मीर के प्रवेश द्वार काजीगुंड में अधिकतम तापमान 32.2 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 5.0 डिग्री अधिक है। न्यूनतम तापमान 17.2 डिग्री रहा जो सामान्य से 1.7 डिग्री अधिक है। पहलगाम में अधिकतम तापमान 27.7 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 2.3 डिग्री अधिक है। न्यूनतम तापमान 12.5 डिग्री रहा जो सामान्य से 1.6 डिग्री अधिक है। गुलमर्ग में अधिकतम तापमान 24.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 3.8 डिग्री अधिक है। वहीं न्यूनतम तापमान 12.6 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 1.6 डिग्री ज्यादा है।
विज्ञापन

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 29 जून को सुबह और दोपहर में मौसम आमतौर पर सूखा रहेगा लेकिन देर दोपहर या शाम के समय कुछ जगहों पर हल्की बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं और तेज हवा चल सकती है। 30 जून से 3 जुलाई तक हल्की से मध्यम बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ेंगी। कई जगहों पर कुछ समय के लिए तेज बारिश, गरज और तेज हवा चलने की संभावना है। देर दोपहर के समय कुछ जगहों पर ओलावृष्टि की संभावना है। देर दोपहर के समय कुछ जगहों पर ओलावृष्टि की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed